उज्जैन तड़काभैंकर

उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ाया कुख्यात गुंडा विकास दुबे

कानपुर में की थी पुलिस वालों की हत्या उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही थी तलाश

उज्जैन।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद सुर्खियों में आए गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उज्जैन पुलिस अज्ञात स्थान पर ले गई है। कुख्यात गुंडे गैंगस्टर विकास दुबे के उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा ने के बाद सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह महाकाल मंदिर मैं सुरक्षा एजेंसियों ने मंदिर में दर्शन करने के प्रयास के दौरान पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि विकास दुबे को इसके बाद महाकाल थाने ले जाएगा। सूचना मिलते ही एसपी मनोज सिंह एडिशनल एसपी रूपेश कुमार द्विवेदी अमरेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। और विकास दुबे को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।

गुरूवार सुबह 7.30 बजे विकास दुबे महाकाल मंदिर के बाहर हार-फूल प्रसाद की दुकान पर पहुंचा था। उसने दुकानदार से महाकाल मंदिर में जाने का रास्ता भी पूछा था। इस दौरान दुकानदार को उस पर शंका हो गई थी। उसने सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दे दी थी। विकास दुबे ने जैसे ही निर्गम द्वारा के समीप जाकर विशेष दर्शन का पास खरीदा इसके बाद वह अंदर जाने लगा। मुख्य द्वारा पर ही कर्मचारियों ने उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया। जहां उसने अपने आईडी दिखाए। शंका होने पर कर्मचारियों ने महाकाल चौकी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आई और विकास को हिरासत में लेकर चौकी पहुंची। इसी दौरान महाकाल पुलिस भी आ गई और दुबे की सच्चाई सामने आते ही उसे दबोच लिया गया। पुलिस जब दुबे को थाने ले जा रही थी तब वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। में कानपुर का विकास दुबे हूं। इसकी कुछ ही देर बाद एसपी मनोजसिंह और एएसपी रूपेश कुमार द्विवेदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुबे को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।

ये भी पढ़े  अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्रगिरी की संदिग्ध मौत, जानिए क्या था उज्जैन से रिश्ता

हिरासत में लिया शराब कंपनी के मैनेजर को

पुलिस सुत्रों का दावा है कि पूछताछत में दुबे ने बताया कि वह यहां पर शराब कंपनी के मैनेजर तिवारी के घर पर ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि उसके साथ दो वकील भी आए हुए थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शराब कंपनी के मैनेजर तिवारी और अन्य कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार दुबे उत्तर प्रदेश से अन्य शहरों से होते हुए उज्जैन पहुंचा है।

देवासगेट पर मिली कार

विकास दुबे के महाकाल मंदिर में पकड़ने की सूचना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। अधिकारियों को फोन बजने लगे। इसी दौरान पुलिस ने संभावना के आधार पर उसके अन्य साथियों की तलाश में शहर में नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस को देवास गेट से उत्तर प्रदेश की कार लावारिस हालत में मिली। बताया जा रहा है कि उक्त कार में दो वकील बैठे हुए थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े….

जानें उस उज्जैन शहर की पांच खास बातें, जहां से विकास दुबे गिरफ्तार हुआ

अखिलेश यादव का ट्वीट- सरकार साफ करे विकास दुबे का ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी?

मंदिर की पर्ची कटा रहे विकास दुबे को कर्मचारियों ने पहचाना, पुजारी ने दी पूरी जानकारी

पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…

Deepak Bharti

मैं दीपक भारती thetadkanews.com हिन्दी News वेब पोर्टल का Founder हूं, BA और MA in Mass Communication की पढ़ाई के बाद मैने साल 2008 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। मैने शुरूआती दिनों में सांध्य दैनिक News Today, Agniban, Akshar Vishwa, Dainik Swadesh में रिपोर्टर और वर्तमान में Dainik Dabang Dunia में सनियर रिपोर्टर के रूप में काम कर रहा हूं। मैने पत्रकारिता को एक मिशन के रूप में लिया है। बदलती दुनिया पत्रकारिता भी डिजिटल स्वरूप में आ गई हैं। मेरा यह प्रयास रहता है कि खबर जैसी है वैसी ही उसके पाठकों तक पहुंचना चाहिए। ताकि वह उसके हर पहलू को समझ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बिदाई सीजन 2 उल्लू वेब सीरीज 2023 भारत में स्पीड ट्विन 900 और स्ट्रीट स्क्रैम्बलर 900 बाइक लॉन्च नाना बन गए अजय देवगन, Ishita Dutta ने बेटे को जन्‍म दिया सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए बहुत बड़ी खबर

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.