पैथोलॉजी लैब सील-एक महीने से हो रहा था लोगों की जान के साथ खिलवाड़
-पैथोलॉजी लैब सील कलेक्टर के आदेश के बाद हुई कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही
उज्जैन। महिदपुर तहसील के ग्राम घोंसला पिछले एक महीने से लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। यहां पर बिना अनुमति के पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा था। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को जानकारी को जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी। शिकायत मिलने पर कलेक्टर द्वारा नायब तहसीलदार के माध्यम से कार्रवाई कर लेब को सील किया गया।
उज्जैन आईटी सेल ने खोज निकाले गुम हुए 120 मोबाइल
गौरतलब है कि आगर रोड स्थित ग्राम घोंसला में पिछले एक महीने से शर्मा पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा था। उक्त लेब पर घोंसला में स्थित एक अस्पताल की अधिकांश जांच की जा रही थी। पैथोलॉजी लैब संचालक गिरीराज द्वारा स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया था। बावजुद इसके लैब का संचालन कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। महिदपुर के बीएमओ डॉ. मनीष उथरा को भी इसकी जानकारी थी।
रेलवे फाटक पर ट्रक फंसा, ट्रेन को स्टेशन पर रोका
लेकिन उन्होने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद ग्रामीणों ने सीधे इसकी शिकायत कलेक्टर आशीषसिंह को की। शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने एसडीएम कैलाश चंद्र ठाकुर और नायब तहसीलदार जितेन्द्र चौरसिया को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद शनिवार को नायब तहसीलदार और बीएमओ मनीष उथरा ने घोंसला स्थित शर्मा पैथोलॉजी लैब पर दबिश देकर कार्रवाई की।
ऑटो डील संचालक सरकार को लगा रहे चूना
नहीं मिला रजिस्ट्रेशन
नायब तहसीलदार की जांच में सामने आया कि पैथोलॉजी लैब संचालक के पास किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नहीं है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए लेब को सील कर दिया गया। गौरतलब है कि लेब पर प्रतिदिन 20 से 25 लोगों की विभिन्न जांचें की जाती थी। लोगों का आरोप है कि लेब में होने वाली अधिकांश जांचों में लोगों को डेंगू पॉजिटिव बताकर अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा था। ताकि इलाज के नाम पर लोगों से वसूली हो सके।
शिकायत के बाद घोंसला में स्थित शर्मा पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई की गई। लेब को बिना अनुमति संचालित किया जा रहा था। गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद लेब को सील कर दिया गया।
जितेन्द्र चौरसिया, नायब तहसीलदार
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी अलर्ट, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…