उज्जैन।
खाचरौद में गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने खाचरौद के रहने वाले कुछ लोगों पर आरोप लगाए है। हालांकि पुलिस को मामला संदिग्ध लगा रहा है। जिन लोगों पर मारपीट और गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। वह घटना के समय खाचरौद में नहीं थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
खाचरौद थाना प्रभारी रविन्द्र बारिया ने बताया कि शमशाद बी पति सईद खान 45 वर्ष निवासी बेगमबाग कॉलोनी उज्जैन। खाचरौद में अपने मायके में थी। आरोप है कि रविवार को गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते शमशाद बी और उसके पिता उस्मान खां व छोटे भाई युसूफ पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार शमशाद बी अपने पति के साथ उज्जैन में रहती है जबकि उसका ससुराल व मायका खाचरौद में स्थित है। पुलिस का कहना है कि इस झगड़े में शमशाद बी को दो पैरों व एक हाथ में गोली लगी है। तीनों घायलों को खाचरौद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से शमशाद बी की हालत गंभीर होने पर उसे उज्जैन रैफर किया गया। उक्त मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
महिला के भाई पर हत्या का आरोप
पुलिस ने बताया कि शमशाद बी के भाई एजाज ने 10 साल पहले चुन्नू लाला के पिता सादिक लाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। संभवत: उसी मामले में समझोते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि घटना के बाद समदलाला, छंगा लाला, चुन्नू लाला निवासी खाचरौद सहित 8-10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में दबाव बनाने के लिए उक्त वारदात को अंजाम दिया गया है। सूत्रों का दावा है कि घटना के समय समदलाल, छंगा और चुन्नू खाचरौद से बाहर बताए जा रहे है।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…