मां को करता था परेशान इसलिए कर दी बस चालक की हत्या
-गेती के हत्थे और फर्सी से फोड़ा था सिर उसके बाद लगाया करंट
उज्जैन।
मां को परेशान करने वाले बस चालक को पुत्र ने मौत के घाट उतार दिया। घटना वाले दिन आरोपी के मकान का ताला तोड़ने के लिए मृतक पहुंचा था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने गेती के हत्थे और फर्सी से बस चालक का सिर फोड़ दिया था। इसके बाद उसे करंट भी लगाया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि 24 जुलाई को मक्सी रोड पंवासा क्षेत्र में स्थित बजरंग नगर में एक मकान से अशोक मालवीय निवासी कायथा की लाश पड़ी मिली थी। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान पुलिस को मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया था। तीन दिनों तक चली जांच के बाद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद बजरंगनगर निवासी अभिषेक पिता ठाकुर 21 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतक अशोक मालवीय पिछले कई महीनों से अभिषेक की मां को परेशान कर रहा था। जिसके कारण उसकी मां काफी तनाव में आ गई थी। यहीं कारण है कि अभिषेक ने गुस्से में आकर अशोक की हत्या कर दी।
वीडियों भी देखें…
तोड़ रहा था घर का ताला
अशोक मालवीय मुल रूप से कायथा का रहने वाला था। आरोपी अभिषेक और उसकी मां की पहचान बस में हुई थी। जिसके बाद अशोक मालवीय ने उसकी मां को झांसे में ले लिया था। पहचान के बाद अशोक अक्सर अभिषेक की मां को परेशान करता था। आए दिन घर पर आकर विवाद करना उसकी आदत हो गई थी। घटना वाले दिन भी वह बजरंग नगर स्थित घर पर आ गया था। घर में कोई नहीं था। जिसके कारण अशोक ने ताला तोड़ना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही अभिषेक भी घर पहुंच गया था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।
गेती का हत्था लगते ही जमीन पर गिरा
पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान अभिषेक ने अशोक मालवीय के सिर पर गेती के हत्थे से वार कर दिया था। सिर पर चोट लगते ही अशोक जमीन पर गिर गया। इसके बाद घर में पड़ी फर्सी भी उसके सिर पर दे मारी। इसके बाद उसने बिजली के तारों से उसे करंट लगा दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। अशोक की मौत के बाद अभिषेक तुरंत मौके से भाग निकला था।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
तीन दिन के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा करने में पंवासा थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, एएसआई एमएस अलावा, प्रधान आरक्षक श्रवणसिंह भदौरिया, नारायणपुरी, विनोद ठाकुर, विरेन्द्र जाट, रवि शर्मा, अविनाश शर्मा, नितिन चौहान, दिनेश मीणा शिवांगी शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढे…
कलेक्टर ने भाजपा नेता गोलू शुक्ला पर FIR करने के दिए आदेश
फर्जी हस्ताक्षर करने वाले को बनाया जांच अधिकारी
उज्जैन में टोटल लॉकडाउन, सड़के रही सुनी
बदमाश ओम जाटवा के मकान पर चली जेसीबी और हथौड़े
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…