प्रोविडेंट फंड पर देना होगा टैक्स | कर के दायरे में सरकारी कर्मचारियों की भविष्य निधि
प्रोविडेंट फंड पर देना होगा टैक्स | प्रोविडेंट फंड में 5 लाख से अधिक जमा हुआ तो देना होगा टैक्स
सरकारी कर्मचारियों को अपने प्रोविडेंट फंड पर देना होगा टैक्स। सरकार ने आने वाले वित्तीय वर्ष में सभी कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड पर टैक्स तय किया है।
पिछले साल निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड अकाउंट पर टैक्स लगाया गया था। आने वाले वित्तीय वर्ष में देश के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड अकाउंट पर भी टैक्स निर्धारित किया गया है। इसकी लिमिट सेट की गई है। सरकारी कर्मचारी एक साल में अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट में अधिक से अधिक 5 लाख रुपए तक जमा कर सकते है।
यह भी पढ़े …
- केन्द्रीय कर्मचारियों को होली के पहले मिल सकती है गुड न्यूज
- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आ गई एक और गुड न्यूज
- जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे, गीत बनाएगा यूपी में BJP की सरकार
सरकार के नए आदेश के अनुसार 5 लाख रुपए से अधिक जीपीएफ कटवाने वाले सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के ब्याज पर भी टैक्स लगाया जाएगा। सरकार ने इनकम टैक्स (25 संशोधन) नियम 2021 लागू किया है। जिसके तहत जीपीएफ में अधिकतम 5 लाख रुपए तक पर टैक्स माफ रहेगा। इससे अधिक रुपए जमा होते है तो वह कर्मचारी की ब्याज से इनकम मानी जाएगी।
2.5 से बढ़ाकर किया 5 लाख
साल 2021 के बजट में टैक्स फ्री ब्याज आय का लाभ उठाने के लिए टैक्स फ्री सालाना पीएफ योगदान को 2.5 लाख रुपए तक सीमित किया था। लेकिन बाद में यह सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई। गौरतलब है कि यह सीमा उन कर्मचारियों के लिए थीं। जिनके नियोक्ता योगदान नहीं करते हैं। जिसके कारण सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला।
यह भी पढ़े …
- Ashram 3 Season Update । बॉबी देओल ने किया चौकाने वाला खुलासा
- MP में निजी वाहनों पर टोल टैक्स माफ, वाहन मालिकों के लिए गुड न्यूज़
सरकार ने दी राहत
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सामान्य प्रोविडेंट फंड में योगदान के लिए राहत दी थी। यह सुविधा उन सरकारी कर्मचारियों के लिए थी। जिनके नियोक्ता द्वारा योगदान नहीं किया जाता है। इस साल 2022 से पहले यह खबर सामने आई थी कि सरकार निजी और सरकारी कर्मचारियों के टैक्स फ्री पीएफ की सीमा को एक समान कर सकती है। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी अलर्ट, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…