मामूली विवाद के बाद गांधीनगर में युवक की हत्या
-विवाद में मृतक युवक की पत्नी भी घायल, हमलावर भी अस्पताल में भर्ती
हाईलाईट-
-
मामूली बात पर युवक की हत्या
-
बीच-बचाव में पत्नी भी घायल
-
हमलावरों में एक युवक को भी चोट लगी
-
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया
उज्जैन के गांधीनगर में एक विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस विवाद में मृतक की पत्नी और एक हमलावर युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
उज्जैन। Wed-14 July 2021
नागझिरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी। मृतक नशे में पत्नी से झगड़ा कर रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोसियों से उसका विवाद हो गया। इस दौरान पड़ोसियों ने हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि विवाद में एक हमलावर भी घायल हो गया।
सीएसपी वंदना चौहान ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे विक्रमनगर स्थित गांधीनगर में राहुल वाघेला ने घर आकर पत्नी से झगड़ा किया। वह तेज आवाज में पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। मौके पर रितेश, मनोज, छोटू, निर्भय सिंह, भगवानसिंह पहुंचे। सभी ने इस बात पर आपत्ति ली। इस पर राहुल इन लोगों ने ही विवाद करने लगा करने लगा। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। गुस्से में मनोज ने राहुल को मार दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आई राहुल की पत्नी मंजूबाई भी घायल हो गई।
झगड़े का कारण
नागझिरी पुलिस ने बताया कि विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित विक्रम गांधी नगर कॉलोनी में राहुल वाघेला पिता मदन लाल वाघेला 25 साल पत्नी के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार राहुल मजदूरी करता था। वह शराब का आदी था। राहुल को उसकी पत्नी पर शंका था। जिसके कारण वह शराब के नशे में प्रतिदिन पत्नी से विवाद करता था।
मोहल्ले में दे रहा था गाली
मनोज ने पुलिस को बताया कि राहुल के घर अनजान लोगों का आना जाना लगा रहता है। मोहल्ले के लोगों को इस पर आपत्ति थी। सोमवार के दिन में भी राहुल जब घर में नहीं था तो अनजान व्यक्ति उसके घर आया था जिसका महिलाओं ने विरोध किया था। रात में राहुल घर लौटा तो उसकी पत्नी मंजू ने राहुल को दिन के विवाद की बात बताई तो वह मोहल्ले की महिलाओं को गालियां दे रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया तो मार दिये।
महिला ने लगाए आरोप
पुलिस के अनुसार मृतक के घर के बाहर सुबह किसी एक बाइक खड़ी थी। पड़ोस में रहने वाली 4-5 महिलाएं उसके घर आई और उसकी पत्नी को कहा कि तेरे घर में कोई अनजान आदमी आया है। उसे बाहर निकाल। मृतक की पत्नी ने दरवाजा खोलकर महिलाओं को घर की तलाशी लेने को कहा। महिलाएं पूरे घर में देख आईं लेकिन कोई आदमी नहीं मिला। इस को लेकर सुबह महिलाओं से विवाद हुआ था।
इनका कहना है…
एक विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है। इस विवाद में मृतक की पत्नी और एक युवक भी घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जेसी बर्डे, नागझिरी थाना प्रभारी
यह भी पढ़ें…
त्रिवेणी घाट पर स्नान किया तो होगी FIR
उज्जैन में जल संकट: 2 दिन छोड़कर होगा जल प्रदाय
उज्जैन ईओडब्ल्यू EOW ने पकड़ा रिश्वतखोर ऑपरेटर
ब्लैक फंगस का कहर: 7 मरीजों की आंख निकाली
तीन स्थानों पर सनसनीखेज चोरी की वारदात
वैक्सीनेशन सेंटरों पर हंगामा, पुलिस ने तीन को लोगों को पकड़ा
ब्लैक बोर्ड पर सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी
Ujjain-तीसरी नजर से नहीं बच पाए लूटेरे, 4 वारदात कबूली
UJJAIN-बहनों के साहस के आगे पस्त हो गया लुटेरा
मंत्री यादव ने कैदियों से पूछा रोज मिलता है ऐसा भोजन
पत्नी के लिए लूट कर ले गया था लाल साड़ी
Ujjain : दुकानदार के गले पर चाकू अड़ाकर 1 साड़ी लेकर भाग गया
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…