पानी की टंकी से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
पुलिस और पीएचपी कर्मचारियों ने किया था बचाने का प्रयास
उज्जैन। Sat-20 Mar 2021
उज्जैन के भैरवगढ़ थाना के समीप स्थित पानी की टंकी से नीचे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह की है। मृतक इंगोरिया के समीप ग्राम पलसोड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उक्त घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।
शनिवार सुबह भेरूगढ़ थाना के समीप स्थित पी एच ई की पानी की टंकी पर एक युवक कि चढ़ गया। जानकारी मिलते ही मौके पर भेरूगढ़ थाना प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव सहित पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। युवक को बचाने के लिए जैसे ही कर्मचारी आगे बढ़े वह टंकी से नीचे कूद पड़ा। पुलिस के अनुसार मृतक ग्राम पलसोड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
गांव में ही करता था मजदूरी
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम भेरूलाल पिता अनार जी यादव 35 साल निवासी ग्राम पलसोड़ा है। वह गांव में ही मजदूरी कर अपना गुजर-बसर कर रहा था। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह गांव में मां पदमा बाई के साथ रहता था। वह शनिवार सुबह गांव से उज्जैन पहुंचा। जिसके बाद उसने टंकी पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
5 साल पहले पत्नी ने छोड़ा
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मृतक शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। लेकिन 5 साल पहले पत्नी उसे छोड़कर नागदा स्थित मायके चले गई थी। तभी से वह बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक तक शराब पीने का आदी था। संभवत इसी के चलते पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। कुछ समय पूर्व ही उसके पिता की भी मौत हो गई थी।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…