मामूली कहासुनी के बाद मारे थे चाकू, हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार
-चंद ही घंटों में पुलिस ने वारदात कर भागे आरोपियों को दबोचा
उज्जैन। खिलचीपुर नाके पर घर के बाद खड़े हिस्ट्रीशीटर बदमाश की चाकू मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपियों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्होंने युवक पर चाकू से हमला कर दिया था।
चिमनगंज पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को खिलचीपुर नाके पर रहने वाले गोलू पिता प्रेमनारायण प्रजापत 23 को अज्ञात दो बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपियों ने गोलू को चार चाकू मारे थे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद गोलू की मां पाद्माबाई उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उक्त मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर की। पुलिस ने देर रात तक उसकी मां और अन्य लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस की नजर में पूरा मामला अंधे कत्ल के रूप में सामने आ रहा था। लेकिन पुलिस ने लगातार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई और कुछ ही घंटे में आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार हत्या में अजहर मेव उर्फ अजरू पिता अब्दु समत मेव 21 साल निवासी नयापुरा और इकरार खान उर्फ राजू उर्फ मोडा पिता नन्ने खान 23 नामदारपुरा शामिल है। दोनों आरोपियों ने ही गोलू को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
जबरन घुस रहे थे घर में
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी सोमवार को खिलचीपुर नाके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गोलू के घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका विवाद गोलू से हो गया था। इस दौरान आरोपियों ने एक के बाद एक चार बार गोलू के पेट में चाकू घोप दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मृतक पर दर्ज थे आधा दर्जन प्रकरण
पुलिस ने बताया कि मृतक गोलू प्रजापत क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उसके खिलाफ चिमनगंज थाने में आधा दर्जन प्रकरण दर्ज थे। जिसमें लूट के दो मामले, एक चोरी, छेड़छाड, मारपीट के दो मामले थे। जिसके चलते उसे गुंडा लिस्ट में भी शामिल किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए थे भागते हुए
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। इस दौरान पुलिस को दोनों आरोपी भागते हुए दिखाई दिए थे। खुलासे में चिमनगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र भास्कर, एसआई रमेशचंद सोलंकी, रविन्द्र कटारे, प्रधान आरक्षक विक्रम वर्मा, राजपाल यादव, शैलेष योगी, सैनिक चंदनसिंह, दिनेशसिंह, आशुतोष नागर, अरविन्द्रसिंह और हरेन्द्रसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़े…
लापरवाही पर निगम का 7 लाख का जुर्माना
युवक को मारे चाकू, इलाज के दौरान दम तोड़ा
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…