UJJAIN-ऐसा क्या हुआ जो कपड़े उतारने के बाद की हत्या
-जान बचाने के लिए काफी देर तक करता रहा संघर्ष, जांच में जुटी पुलिस
उज्जैन। Mon-15 Feb 2021
नानाखेड़ा स्थित अभिषेक नगर के एक मकान मेंं प्रॉपर्टी ब्रोकर की अज्ञात बदमाशों ने रविवार रात में नृशंस हत्या कर दी। आरोपियों ने कपड़े उतारने के बाद ताबड़तोड़ हथियार से उसके शरीर पर कई वार किए थे। मृतक ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष भी किया था। सोमवार दोपहर में बिजनेस पार्टनर ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के सामने रहने वाले कृष्ण पाल पिता भरत सिंह राठौर 31 साल की लाश सोमवार दोपहर को नानाखेड़ा स्थित अभिषेक नगर के एक मकान से नग्न अवस्था में बरामद की गई। मकान के एक कमरे में कृष्णपाल की हत्या अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू से गोदकर की गई। आरोपियों ने चाकू से कृष्णपाल पर 1 दर्जन से अधिक वार किए। पुलिस के अनुसार ताजपुर निवासी सलमान लाला ने उक्त घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच के लिए मौके पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला एसपी अमरेंद्र सिंह सीएसटी वंदना चौहान और थाना प्रभारी ओपी अहीर और एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ पहुंच गए थे।
युवक की हत्या-रास्ते से निकलने की बात को लेकर हुआ था झगड़ा
बिजनेस पार्टनर ने तोड़ा दरवाजा
रविवार रात 11:00 बजे के बाद से ही कृष्णपाल का मोबाइल स्विच आॅफ हो गया था। रात में काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं मिला। परिजनों के साथ साथ कृष्णपाल का बिजनेस पार्टनर सलमान लाला भी उसकी खोजबीन में जुटा हुआ था। सोमवार दोपहर को वह अभिषेक नगर स्थित मकान में पहुंचा। बाहर से ताला लगा होने के बाद सलमान ने अपने भाई इलाज की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसा तो उन्हें कृष्णपाल खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला।
विक्रम विश्वविद्यालय के विद्वानो से हो गई चूक
फुटेज में दिखाई दिए बाइक सवार
नानाखेड़ा क्षेत्र में मकान मैं हत्या की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तत्काल आरोपियों की खोजबीन करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिसमें कुछ बाइक सवार मकान से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस को शंका है कि संभवत: उन्हीं आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
UJJAIN-सावधान-कहीं आप को न ठग ले फर्जी लोन एप
सोने की चेन और अंगूठी गायब
पुलिस ने बताया कि मृतक कृष्णपाल अपनी मां लक्ष्मी राठौर के साथ पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित मकान में रहता था। घटनास्थल से पुलिस को उसके गले की सोने की चेन और अंगूठी नहीं मिली है। इसी तरह जांच के दौरान उसके अंडर गारमेंट्स भी नहीं मिले हैं। आरोपियों ने कृष्णपाल की हत्या नग्न अवस्था में ही की होगी। पुलिस का कहना है कि मृतक प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता था। संभवत उसकी कई लोगों से दुश्मनी भी हो सकती है।
पुलिसकर्मी का बेटा कर रहा था यह काम, पुलिस भी रह गई दंग
इंदौर में रहती है मकान मालिक
पुलिस ने बताया कि जिस मकान में कृष्णपाल की हत्या की गई है वह मकान मधू जैन का है। मकान मालिक मधू जैन इंदौर में रहती है। बताया जा रहा है कि मधू जैन ने उक्त मकान बेचने के लिए कृष्ण्पाल को दिया था। यहां पर वह अपने दोस्तो के साथ अक्सर आया जाया करता था। पुलिस को शंका है कि आरोपी मृतक के पहचान के हो सकते है। हत्या करने के बाद आरोपी ताला लगाकर भाग निकले।
मृतक ने किया संघर्ष
आरोपियों ने मृतक के शरीर पर चाकू से 10-12 वार किए। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। एक से अधिक आरोपी हो सकते है। मौके पर संघर्ष के निशान भी मिले है। संभवत: कपड़े उतारने के बाद मृत पर हमला किया गया होगा।
डॉ. प्रीति गायकवाड़, एफएसएल अधिकारी
10 दिनों की होगी गुप्त नवरात्रि, दश महाविद्या साधना का श्रेष्ठकाल
आत्महत्या-चादर का फंदा बनाकर फांसी पर लटकी
ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हुए दिमाग में आया धोखाधड़ी का आईडिया
ujjain-कलयुगी पिता को अंतिम सांस तक जेल की सजा
ढाबा नहीं चला, बैंक का कर्ज बढ़ने लगा तो बन गया गांजा तस्कर
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…