ब्लैकमेलर भाजपा नेता गिरफ्तार, 2 माह से था फरार
भाजपा नेता गिरफ्तार ब्लैक मेलिंग के मामले में डेढ़ माह से था फरार गिरफ्तारी पर था 2000 का नाम
उज्जैन भाजपा नेता शंकर लाल अहिरवार को पुलिस ने उज्जैन रतलाम बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ नागझिरी थाने एक महिला ने ब्लैक मेलिंग का केस दर्ज करवाया था। फरारी के दौरान भाजपा नेता महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश सहित कई स्थानों पर फरारी काट रहा था। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।
गौरतलब है कि मक्सी रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पोहा फैक्ट्री संचालक भरतपुर बंटी बिंदल पर मकान खाली कराने को लेकर महिला कर्मचारी ने बंधक बनाने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का केस दर्ज करवा था। पुलिस के अनुसार भाजपा नेता अहिरवार ने बंटी के परिवार की महिला नीतू से समझौता कराने की बात को लेकर लाखों की मांग की थी। आरोप है कि बिंदल परिवार ने जब अहिरवार की डिमांड पूरी नहीं की तो उसने बंटी की गिरफ्तारी की मांग की थी। उक्त ब्लैक मेलिंग के आॅडियो वायरल हुए थे। जिसके बाद नागझिरी पुलिस ने बंटी बिंदल की पत्नी रजनी बिंदल की शिकायत के बाद धारा 384 389 के तहत केस दर्ज किया था।
2 महीने से था फरार
ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज होने के बाद भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। वह पिछले 2 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शंकर लाल अहिरवार फरारी के दौरान उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र सहित कई शहरों में पनहा ले चुका था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद नागझिरी पुलिस ने उसे उज्जैन रतलाम बॉर्डर पर स्थित एक गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
कलेक्टर एसपी को बताया था जेब में
ब्लैक मेलिंग के लिए दबाव बनाने के दौरान पोहा फैक्ट्री संचालक कि परिचित महिला से मामले को रफा-दफा करने की बात को लेकर शंकरालाल अहिरवार ने काफी दबाव बनाया था। इस दौरान महिला ने आॅडियो रिकॉर्डिंग की थी। आॅडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शंकरलाल ने आॅडियो में कहा था कि उसकी जेब में कलेक्टर एसपी और पत्रकार हैं। वह सबको समझा देगा।
ब्लैकमेलिंग के आरोप में पिछले 2 माह से फरार शंकरलाल अहिरवार को एक गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपए का इनाम था। महिला की शिकायत के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विक्रम इवने, नागझिरी थाना प्रभारी
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…