भाजपा नेता ने सरकारी जमीन पर काट दी कॉलोनी, केस दर्ज
भाजपा नेता ने नानाखेड़ा स्थित एक होटल के पीछे जमीन बताकर लोगों को ठगा
उज्जैन। भाजपा नेता (BJP leader) के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज (fraud case registered) किया है। भाजपा नेता ने सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटकर लोगों को प्लॉट दे दिए। मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूर्व में भी चार लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था।
यह भी पढ़ें…हींग व्यापारी पर 5 धाराओं में केस दर्ज, होगी गिरफ्तारी
नानाखेड़ा स्थितकेजीसी होटल के पीछे सरकारी जमीन पर श्री राम विहार कॉलोनी (Shri Ram Vihar Colony) का निमार्ण किया गया था। डेढ़ वर्ष पूर्व नगर निगम ने कॉलोनी अवैध होने पर वहां बने मकानों को तोड़ दिया था। मकान बना रहे लोगों के सामने जब सच्चाई आई तो उन्होने थाने में कॉलोनाईजर के खिलाफ नीलगंगा थाने में शिकायत की थी। उक्त मामले में नीलगंगा पुलिस ने 4 लोगों की शिकायत के बाद भाजपा नेता श्री राम सोलंकी और उसके कर्मचारी दीपक नोकवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें…उज्जैन लोकायुक्त ने पकड़ा रिश्वतखोर अकाउंटेंट
कई लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी
उसी मामले में विनोद पिता सुरेश शर्मा निवासी पानदरीबा बक्सी बजार ने भी अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत नीलगंगा थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने भाजपा नेता और उसके कर्मचारी दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने दीपक को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन भाजपा नेता श्री राम सिंह सोलंकी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। देखने वाली बात यह है कि क्या पुलिस आरोपी भाजपा नेता अब भी पकड़ पाएगी।
यह भी पढ़ें…उज्जैन में लगी भीषण आग, ऑटो पार्ट्स शोरूम जलकर खाक
12 लोगों ने दर्ज करवाया केस
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सुरेश शर्मा सहित 23 अन्य लोगों से 86 लाख 30 हजार से अधिक की राशि लेकर प्लॉट पर कब्जा दिया था। पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में करीब 12 लोग शिकायत दर्ज करा चुके हैं। भाजपा नेता ने लोगों को जमीन अपनी बताकर लाखों रुपए में बेची थी। जमीन खरीदने के बाद लोगों ने अपने मकान भी बना लिए थे। नगर निगम की जांच में जमीन शासकीय और कॉलोनी अवैध होना सामने आने के बाद लोगों के मकानों को तोड़ा गया था। उसके बाद से लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल the tadka news पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, जुड़िये हमारे फेसबुक tadka news पेज से…
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…