उज्जैन। Fri-21 Aug 2020
नीलगंगा थाना क्षेत्र में स्थित जंतर मंतर के सामने एक्टिवा सवार युवक ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। घटना के बाद महिला ने नीलगंगा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
नीलगंगा पुलिस ने बताया कि प्रेमलता पति भगवाननाथ 35 साल निवासी जयसिंहपुरा सब्जी बेचने का काम करती है। गुरुवार रात 8:30 बजे वह हरी फाटक ब्रिज के नीचे स्थित साप्ताहिक हाट मैं सब्जी बेचकर वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान जंतर मंतर के सामने एक्टिवा सवार युवक ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। मंगलसूत्र झपट ने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर तक निकल चुका था। अचानक हुए घटनाक्रम से महिला बुरी तरह से घबरा गई थी। उसने इसकी शिकायत मिलेगा पुलिस को की है।
सब्जी खरीदने आए युवक पर शंका
महिला सब्जी खरीदने आए एक युवक पर शंका जताई है। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम को आरोपी युवक साप्ताहिक हाट में उससे सब्जी खरीदने आया था। इस दौरान उसने डेढ़ सौ रुपए देकर सब्जी बांधने को कहा था। इस दौरान उसने महिला का मोबाइल नंबर भी लिया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो महिला ने उसे फोन लगाकर बुलाया भी था। रात 8:30 बजे महिला के फोन लगाने पर वह जंतर मंतर पर पहुंच गया था। महिला के अनुसार आरोपी युवक ने खुद को ढाबा संचालक बताया था।
पुलिस का कहना कोई ओर है आरोपी
पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची महिला ने जैसे ही चेन स्नेचिंग की घटना की शिकायत की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि महिला जिस सब्जी खरीदने वाले युवक पर आरोप लगा रही है वह आरोपी नहीं हो सकता। क्यों की उसका नंबर महिला के मोबाइल में है।
11 दिन में दूसरी वारदात
11 अगस्त की शाम को हनुमान दास पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले केबल आपरेटर जितेन्द्र गर्ग की पत्नी मंजू गर्ग 50 साल जन्माष्टमी पर्व के लिए खरीदारी करने के लिए फ्रीगंज गई थी। मंजू गर्ग भगवान के वस्त्र और अन्य सामान खरीदने के लिए पन्नालाल बाबुलाल भक्ति भंडार पर पहुंची थी। यहां से उन्होंने सामान खरीदा और वापस अपने घर चली गई। मंजू गर्ग ने घर जाकर देखा की उनके गले की सोने की चैन गायब है। गौरतलब है कि 11 दिन में चेन स्नेचिंग की दूसरी वारदात से बदमाशों के हौसले बुंलद हो गए है।
यह भी पढे…
Ujjain न्यू इंदिरा नगर में बदमाश ने चलाई गोली
उज्जैन एसपी मनोेजसिंह कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारेंटाइन
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव हुए कोरोना पॉजिटिव
10 हजार का ईनामी बदमाश मुकेश भदाले गिरफ्तार
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…