उज्जैन तड़का
पीपलीनाका चौराहे पर एक साथ जलाये मुख्यमंत्री के पांच पुतले
जीवाजीगंज ब्लांक कांग्रेस ने पीपलीनाका चौराहे पर किया प्रदर्शन
उज्जैन। Wed-26 may 2021
पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ भाजपा शासन द्वारा एफआईआर दर्ज करने के विरोध में जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक के बाद एक लगभग पांच पुतलों का दहन कर जमकर नारेबाजी की गई।
ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने भाजपा प्रशासन एवं शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की एवं कांग्रेस और कमलनाथ के समर्थन में नारे लगाए और विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारी-बारी से लगभग पांच पुतलों को जलाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष कमल पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भाटी, युवक कांग्रेस, पंडित राजेश त्रिवेदी, माया राजेश त्रिवेदी, इंदरसिंह ठाकुर, देवीलाल, रमेश सांखला, भगवान खांडेगर, दीपक मारोठिया, गजेंद्र मारोठिया, रोहित चतुवेर्दी, बंशीलाल भाटिया, संपना सांखला आदि मौजूद थे।
पुलिस बल हो गया परेशान
पीपलीनाका चौराहे पर पुतला दहन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और एक फायर बिग्रेड भी तैनात कर दी गई थी। कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की उसके बाद जैसे ही एक के बाद एक पांच पुतले दहन करना शुरू किये तो पुलिस को समझ नही आ पाया कि किस पुतले की आग बुझाये। इस दौरान फायर बिग्रेड भी एक पुतले की आग बुझाने में नाकाम रही।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…