सीएम ने मंत्रियों को दी चेतावनी, फील्ड में सुधारे अपनी स्थिति
CM warns ministers मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट के मंत्रियों को वर्किंग स्टाइल में सुधार करने की चेतावनी दी है
CM warns ministers | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट के मंत्रियों को वर्किंग स्टाइल में सुधार करने की चेतावनी दी है। सीएम ने कहा है कि वे फील्ड पर जाकर अपनी स्थिति को ठीक करें। जनता और कार्यकर्ताओं से कोई कम्युनिकेशन गैप ना हो। जल्द ही दोबारा समीक्षा की जाएगी।
दरअसल मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chauhan ने रविवार को सभी मंत्रियों के साथ सीएम हाउस में बैठक की। इस दौरान सीएम ने प्रदेशभर में चल रही विकास यात्रा की समीक्षा की। CM warns ministers उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान जनता की ओर से बताई गई समस्याओं को चिन्हित करें, उनमें सुधार भी करें। परफॉर्मेंस ठीक न होने पर बदलाव भी किए जाएंगे।
मंत्रियों ने दी जिलों की रिपोर्ट
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में बताया- विकास यात्रा को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। मंत्रियों ने गृह जिले और प्रभार के जिलों की जानकारी दी। CM warns ministers इन यात्राओं में विधायक, सांसद, मंत्री जिस तरह से जनता को लाभ दे रहे हैं, उससे सकारात्मक वातावरण बना है। 58 हजार करोड़ रुपए की राशि जलजीवन मिशन में मिली है।
इस राशि से हर घर को नल का जल मिलेगा। काम में कसावट के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास यात्रा उसी दृष्टि से चल रही है। सभी जगहों से विकास यात्रा में अच्छी खबरें आ रही हैं। मंत्रियों को परफॉर्मेंस सुधारने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।
रेलवे ने बजरंगबली को दिया नोटिस, कहां मकान का अतिक्रमण हटाओ
कांग्रेसी नेता ने उठाये आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार पर सवाल
खाली हैं मंत्रियों के 4 पद-CM warns ministers
मध्यप्रदेश में लंबे समय से Shivraj Singh Chauhan कैबिनेट का विस्तार टलता जा रहा है। CM warns ministers कैबिनेट में अभी भी चार मंत्रियों की जगह खाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट में कभी भी बदलाव हो सकता है। मौजूदा कैबिनेट में 30 मंत्री हैं। इनमें 7 राज्यमंत्री और 23 कैबिनेट मंत्री हैं। शिवराज कैबिनेट में सिंधिया समर्थक 10 मंत्री हैं। इनमें से भी कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। CM warns ministers सूत्रों की मानें, तो मौजूदा मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट और विकास यात्रा के फीडबैक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते के पास भेजी गई है।
सीएम ने रोपे 2,140 पौधे
इससे पहले रोजाना पेड़ लगाने के सीएम Shivraj Singh Chauhan के संकल्प के दो साल पूरे होने पर उन्होंने मंत्रियों के साथ पौधारोपण किया। CM warns ministers सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2019 को अमरकंटक से डेली प्लांटेशन मिशन शुरू किया था। इन दो सालों में सीएम ने 2,140 पौधे रोपे हैं। दो साल पूरे होने पर रविवार को सीएम ने रामवन में मंत्रियों के साथ सामूहिक पौधारोपण किया। यहां मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों के साथ 730 पौधे लगाए।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि दिमाग में आया कि हम भाषण देते रहें कि पेड़ लगाओ-पेड़ लगाओ। CM warns ministers फिर लगा कि हमें आचरण से सिखाना चाहिए। मुझे आपको पेड़ लगाने की बात कहने का अधिकार तभी है, जब मैं खुद पेड़ लगाऊं। इसी के बाद इस अभियान की शुरुआत हो गई।
सायरन बजाने से रोका तो ASI को किडनैप कर पीटा, केस दर्ज
वर्कआउट करते हुए अचानक गिर गया युवक, मौके पर ही मौत-वीडियो देखें
पिछले साल हुई थी शुरुआत
30 मई 2022 को एयरपोर्ट के पास रामवन की शुरुआत हुई थी। CM warns ministers जैव विविधता से परिपूर्ण घना जंगल तैयार हो रहा है। रामवन में 120 प्रजातियों के 1 लाख 40 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। रामवन के 16 एकड़ के परिसर में सात तालाब हैं। यह मध्यप्रदेश का पहला मानव निर्मित वन है।
नागरिकों ने भी पौधारोपण किया
सीएम ने कहा- कई बार हम समय और व्यस्तता की बात कहते हैं। CM warns ministers नहाने, खाने, सोने के लिए तो समय निकालते ही हैं, लेकिन सोचिए कि हमें ऑक्सीजन न मिले, तो हम जिंदा रह सकते हैं क्या? जैसे- भोजन करके हम शरीर की आवश्यकता की पूर्ति करते हैं।
वैसे ही पेड़ लगाकर ऑक्सीजन की पूर्ति कर सकते हैं। दो साल में एक भी दिन ऐसा नहीं हुआ, जिस दिन मैंने पौधा न लगाया हो। जब कोविड आया, तब भी सीएम हाउस में पौधरोपण किया। कर्मचारी गड्ढा करके उसके पास पाैधा रखकर चले जाते। संक्रमित होने के बावजूद मैंने पौधा लगाया।
पहली सोलर सिटी बनेगी सांची
सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प नेट जीरो का टारगेट 2070 तक हासिल करना है। उसमें पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है। 3 मई को सांची देश की पहली सोलर सिटी बनेगी। मैंने 12 राज्यों में पेड़ लगाए। राष्ट्रपति से लेकर धर्मगुरुओं, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जहां पेड़ लगाए, वहां ग्लोबल गार्डन बन गया। CM warns ministers कूनो में जब चीता छोड़ने आए, तो प्रधानमंत्री ने पौधरोपण किया।
वाट्सऐप पर जुड़िये हमारे साथ
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी अलर्ट, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…