उज्जैन। 10 महीने पहले नीलाम मकान खाली करवाने पहुंंची पुलिस ने पिता और दो पुत्र ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर घर में आग लगा दी थी। उक्त मामले में पुलिस ने पिता को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक पुत्र को दो महीने पर ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीसरा आरोपी तब से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम भी था। उक्त आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार ग्राम डेंडिया से गिरफ्तार कर लिया।
सीएसपी डॉ. रविन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि माधवनगर पुलिस 29 सितंबर 2019 को हरिशंकर गेहलोद के किशनपुुुरा स्थित मकान का कब्जा न्यायालय के आदेश के बाद मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान दयाराम गोमे पुत्र आनंद और चंदन ने विरोध करते हुए काफी हंगाम किया था। आरोपियों ने इस दौरान पथराव कर पुलिस टीम पर प्राण घातक हमला किया था। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। दयाराम और आंनद पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। जबकि चंदन फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली की वह ग्राम डेंडिया में किसी से मिलने आ रहा है। जिसके बाद माधवनगर थाने के एसआई प्रेमनारायण शर्मा, एसआई नितिन उईके, प्रधान आरक्षक संतोष राव, धमेन्द्र सूर्यवंशी, सुनील पाटीदार, कुलदीप दोहरे ने घेराबंदी कर तुंरत आरोपी को दबोच लिया।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…