Diesel Petrol Price Today आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत भी बढ़ी
Diesel Petrol Price Today शनिवार सुबह 80 पैसे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए. जानिये CNG के भाव कितने हो गए है.
Diesel Petrol Price Today पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम हर किसी को परेशान कर रहे हैं। आज एक बार फिर कीमतों में इजाफा किया गया है। देश भर में शनिवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी एक दिन की राहत के बाद की गई है। बढ़ोतरी के बाद दो अप्रैल को दिल्ली में पेट्रोल 102.61 रुपये और डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
यह भी पढ़े…
- सोने की कीमतों में भारी गिरावट, आ रहा है शादी का सीजन जल्दी खरीदें
- अब जरूरी दवाएं हो जाएंगी महंगी, 1 अप्रैल से 10.7% बढ़ेंगे दाम
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितना बढ़ा दाम
12 दिन में 10 गुना बढ़े दाम
Diesel Petrol Price Today आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 दिनों में 10 गुना बढ़ोतरी की गई है। 22 मार्च से देश भर में पेट्रोल की कीमतों में 7.20 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर थी।
उज्जैन की जनता भी परेशान-diesel petrol price today mp
देश-प्रदेश के साथ उज्जैन के जनता भी पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से बहुत परेशान नजर आ रही है. पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं की कीमत भी तेजी से उछाल खा रही है. डीजल महंगा होने से ट्रांसपोटेशन की लागत बढ़ गई है. जिसके कारण महंगाई और अधिक बढ़ सकती है.
उज्जैन में 8 दिन में 7 बार बढ़े दाम-Petrol Diesel Price in Ujjain
DATE | PETROL PRICE / LITRE | CHANGE | DIESEL PRICE / LITRE | CHANGE |
---|---|---|---|---|
02-Apr-22 | 115.61 | 0.88 | 98.78 | 0.83 |
31-Mar-22 | 114.73 | 0.88 | 97.95 | 0.82 |
30-Mar-22 | 113.85 | 0.88 | 97.13 | 0.83 |
29-Mar-22 | 112.97 | 0.88 | 96.30 | 0.72 |
28-Mar-22 | 112.09 | 0.33 | 95.58 | 0.36 |
27-Mar-22 | 111.76 | 0.54 | 95.22 | 0.58 |
26-Mar-22 | 111.22 | 0.87 | 94.64 | 0.81 |
25-Mar-22 | 110.35 | 0 | 93.83 | 0 |
ताजा कीमत आप इन नंबरों पर जान सकते हैं
आप एसएमएस के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं, इसकी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिल जाएगा।
यह भी पढ़े…मात्र 13,650 रुपये लगाकर बन सकते है बाबा रामदेव के बिजनेस पार्टनर, जानिए डिटेल
सीएनजी के दाम भी बढ़े
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को ही आईजीएल ने घोषणा की है कि घरेलू गैल यानी पीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है. आईजीएल ने कहा कि रसोई में पाइप से पहुंचने वाले पीएनजी के दाम में 5.85 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गई है. ये बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली एनसीआर में पीएनजी की कीमतें 41.71/एससीएम हो गई हैं।
WhatsApp पर जुड़िए हमारे साथ
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी अलर्ट, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…