मौत बनकर दौड़ रहे डम्पर, बाइक सवार को रौंदा
-12 दिन में दूसरी मौत, बाइक से जा रहे थे घर डम्पर ने रौंदा
उज्जैन। तराना रोड पर तेज रफ्तार डम्पर मौत बनकर दौड़ रहे है। 12 दिनों में दो हादसे हो चुके है। जिसमें दो लोगों की जान जा चूकिं है। हादसों के बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस की नींद नहीं खुलती। मंगलवार को भी तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़े…गोली मारकर देवर ने कर दी भाभी की हत्या फिर कर ली आत्महत्या
तराना रोड पर गुनई खालसा में कई गिट्टी की खदाने है। जहां से प्रतिदिन ओव्हर लोड डम्पर गिट्टी भरकर शहर की ओर आते है। उज्जैन से तराना को सीधे जोड़ने वाले उक्त मार्ग पर यातायात भी बढ़ गया है। इसके बाद भी चालक तेज रफ्तार से डम्पर दौड़ाते है। जिसका परिणाम हादसे के रूप में सामने आता है। पिछले 12 दिनों में दो हादसों में दो लोगों की असमय मौत हो गई।
मंगलवार को ग्राम मालीखेड़ी निवासी कुलदीप पिता राजेश 15 साल और अरूण पिता विमल चौधरी खरीदारी करने के लिए उज्जैन आए थे। वापस लौटते समय ग्राम गुनई खालसा के समीप तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें कुलदीप की मौत हो गई। जबकि अरूण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही घट्टिया पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़े…सुसाइड से पहले फेसबुक लाइव पर कहा लड़कियों के चक्कर में मत पड़ना
ग्रामीणों ने किया था चक्का जाम
उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर को सुबह तराना रोड स्थित मारूति वेयर हाऊस के समीप तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से शईद पिता कुदरत पटेल 25 निवासी बदरखा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी लगने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे। हादसे में मजदूर की मौत होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। एक घंटे तक मौके पर पुलिस भी नहीं पहुंची थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार डम्परों पर कार्रवाई की मांग की थी।
यह भी पढ़े…
- नानाखेड़ा स्टेडियम में पानी से भरे ड्रम में मिली वृद्ध की लाश
- सूदखोरों पर कमर तोड़ कार्रवाई-सालों से वसूल रहे थे बेहिसाब ब्याज
- वृद्धा के गले से झपटी सोने की चेन, जमीन पर गिरने से हुई घायल
तेज रफ्तार का कारण रॉयल्टी चोरी
गुनई खालसा में स्थित गिट्टी की खदानों से गिट्टी, चुरी और मुरम से भरे हुए डम्पर उज्जैन आते है। गिट्टी, चुरी और मुरम को ढोने के लिए रॉयल्टी की आवश्यकता होती है। जिसका एक निश्चित समय में डम्पर को माल पहुंचाना होता है। लेकिन खदान मालिक और डम्पर चालक एक रॉयल्टी से बचाने के लिए एक रॉयल्टी के समय में डम्पर से दो बार माल शहर में पहुंचाते है। जिसके लिए डम्पर को तेजी से दौड़ाना पड़ाता है और यही हादसों का कारण भी बनता है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। डम्पर चालक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विक्रम सिंह चौहान, घट्टिया थाना प्रभारी
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी अलर्ट, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…