जिला अस्पताल से बाथरूम की खिड़की तोड़कर महिला कैदी फरार
कोतवाली पुलिस ने सितंबर में लुटेरी दुल्हन के मामले में किया था गिरफ्तार
उज्जैन। Fir-12 Feb 2021
उज्जैन की सेंट्रल जेल भेरूगढ़ से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई गई महिला कैदी दो प्रहरी को चकमा देकर बाथरूम की खिड़की से भाग निकली। महिला कैदी ने योजनाबद्ध तरीके से उक्त वारदात को अंजाम दिया। महिला कैदी ने टॉयलेट में लगी खिड़की के सरियों को निकाला और जाली हटाकर भाग निकली। उक्त मामले में एक महिला और पुरुष प्रहरी को सस्पेंड किया गया है।
सेंट्रल जेल भेरूगढ़ से गुरुवार रात को सीने में दर्द की शिकायत के बाद महिला कैदी सुनीता पिता नंदलाल सोलंकी 40 साल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेरूगढ़ जेल से भेजा गया था। कैदी की निगरानी के लिए जेल से ही महिला प्रहरी प्रेमलता कटारा और पुरुष प्रहरी विष्णु लाल को भेजा गया था। इलाज के दौरान महिला कैदी कई बार बाथरूम में गई थी। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के डी वार्ड में भर्ती किया था। जहां पर उसने दोनों प्रहरी को चकमा दीया और बाथरूम की खिड़की के सरिया निकालकर भाग निकली। सुनीता जब काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो महिला प्रहरी ने अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल जेल अधीक्षक अलका सोनकर को इसकी जानकारी दी।
रीति नीति की शिक्षा लेने सरकार पहुंची महाकाल की नगरी…
कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज
उक्त मामले में जेल प्रहरी की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने फरार सुनीता सोलंकी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस नहीं सुनीता को 13 सितंबर को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी एसएस चौहान ने बताया कि फरार कैदी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। रात में ही उसके घर पर दबिश दी गई थी लेकिन परिजनों को उसके फरार होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
10 दिनों की होगी गुप्त नवरात्रि, दश महाविद्या साधना का श्रेष्ठकाल
कई लोगों को लगा चुकी है चूना
गौरतलब है कि फरार सुनीता सोलंकी लुटेरी दुल्हन की गैंग लीडर है। वह कुंवारे युवकों को झांसे में लेकर उनकी शादी लुटेरी दुल्हनओं से करवाती थी। उसने कई युवकों को इस प्रकार चुना लगाया है। ऐसे ही एक मामले में कोतवाली पुलिस ने 13 सितंबर को सुनीता सोलंकी को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि खुद सुनीता ने पांच शादी की है। वह बहुत शातिर बताई जा रही है।
आत्महत्या-चादर का फंदा बनाकर फांसी पर लटकी
इस मामले में किया था गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि कोतवाली पुलिस ने नवीन पिता हेमराज 25 साल निवासी झुंझुनू राजस्थान ने 1 सितंबर को नोटरी के माध्यम से इंदौर निवासी एक युवती से शादी का अनुबंध किया था। शादी के लिए उसने सुनीता और उसके एक साथी को तगड़ी रकम दी थी। शादी के बाद नवीन की दुल्हन चरक अस्पताल के सामने से भाग रही थी। इसी दौरान उसे पकड़ा गया था। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और सुनीता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हुए दिमाग में आया धोखाधड़ी का आईडिया
ujjain-कलयुगी पिता को अंतिम सांस तक जेल की सजा
ढाबा नहीं चला, बैंक का कर्ज बढ़ने लगा तो बन गया गांजा तस्कर
UJJAIN-एसटीएफ उज्जैन ने पकड़ा लाखों का अफीम एवं डोडाचुरा
ऐसी व्यवस्था की परिंदा भी नही मार पाएंगा पर , स्थानीय नेताओं की नो इंट्री
Ujjain-कार और वेन की भिड़ंत एक की मौत, 6 लोग घायल
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…