गढकालिका मंदिर में महिला चोर सक्रिय: दांत से काट ली सोने की चेन-Video
श्रद्वालुओं की लाईन में लगकर पलक झपकते ही चुरा ली सोने की चेन
उज्जैन। माता मंदिर में नवरात्रि को लेकर दर्शनार्थियों की भीड़ पर रही है। इसी भीड़ में कई शातिर बदमाश और चोरों की गैंग भी सक्रिय है। ऐसी एक वारदात जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के गढ़कालिका मंदिर में हुई। दर्शन करने गई एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें…तीन बदमाश पकड़ाए, देसी कट्टे और पिस्टल जब्त
जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि फ्रीगंज कालिदास मार्ग निवासी मीना पति मदनलाल जैन 55 साल अपने पुत्र और भाई प्रदीप जैन के साथ गढ़कालिका माता के दर्शन करने के लिए रविवार शाम को मंदिर में गई थी। शाम 7 बजे मीना जैन माता के दर्शन करने के लिए लाईन में खड़ी थी। दर्शन करने के दौरान अज्ञात आरोपी महिला ने पीछे से सोने की चेन चुरा ली। मीना जैन जब दर्शन करने के बाद बाहर आई तो उन्हे इसकी जानकारी लगी। उक्त मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वीडियो देखें….
यह भी पढ़ें…conspiracy- कलयुगी बेटा-रुपए नहीं दिए तो मां को कुए में धकेला
भीड़ के बीच दांत से काटी
रविवार होने के कारण मंदिर में बहुत भीड़ थी। महिला और पुरुषों की लाईन अलग-अलग थी। शाम 7 बजे के करीब मीना जैन दर्शन करने के लिए लाईन में लगी। मीना जैन के पीछे एक महिला मुंह पर मास्क पहनकर खड़ी हो गई। भीड़ अधिक होने के कारण मामूली धक्का-मुक्की भी हो रही थी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी महिला ने अपने दांत से मीना जैन के गले की सोने की चेन काट ली।
यह भी पढ़ें…हनीट्रेप में फंसे भाजपा नेता, Video Viral
कैमरे में कैद आरोपी
गौरतलब है कि गढ़कालिका मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में मीना जैन के गले से सोने की चेन चोरी की पूरी घटना कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चेन चोरी की वारदात में फुटेज में दिखाई दे रही महिला के साथ अन्य महिलाए भी शामिल हो सकती है। फुटेज में दिखाई दे रही कुछ महिलाओं पर भी शंका है।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल the tadka news पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, जुड़िये हमारे फेसबुक tadka news पेज से…
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…