उज्जैन तड़का

Ujjain-पहली बार भक्तों के बिना महाकाल में मनी होली

संध्या आरती के पश्चात होलिका दहन पंडे-पुजारियों की उपस्थिति में हुआ

उज्जैन। Sun-28 Mar 2021

रविवार को पूर्णिमा के मौके पर तड़के सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के साथ फूलों की पंखुड़ियों को उड़ाकर होली खेली। वहीं शाम को संध्या आरती के बाद महाकाल मंदिर परिसर में होलिका का पूजन कर दहन किया। यह पहला अवसर था कि होलिका दहन के दौरान मंदिर का आंगन सूना था। कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन होने से किसी को भी मंदिर में प्रवेश नही दिया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को तड़के भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के साथ फूलों की होली खेली। इस बार होली पर्व पर लॉकडाउन होने से मंदिर प्रशासन ने दर्शनार्थियों की पूर्व दर्शन बुकिंग भी निरस्त कर दी थी। मंदिर में केवल भगवान की सेवा करने वाले पंडे-पुजारियों की उपस्थिति रही। वहीं संध्या आरती के दौरान भी मंदिर में किसी दर्शनार्थी की अनुमति नही होने से आंगन सूना रहा। आरती के पश्चात औंकारेश्वर मंदिर के सामने सली होलिका का विधि-विधान से पूजन किया गया।

मंदिर के शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा ने पूजन पश्चात होलिका का दहन किया। यह पहला अवसर था कि पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति नही थी। मंदिर प्रशासन ने होलिका के आस-पास सोश्यल डिस्टेंसिंग के लिए निर्धारित दूरी पर गोले लगाकर व्यवस्था की थी। इस दौरान मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, पूर्णिमा सिंगी, सहायक प्रशानिक अधिकारी आरके तिवारी मंदिर के पुजारी-पुरोहित मौजूद थे। बाबा महाकाल के आंगन में सोमवार को तड़के होने वाली भस्मार्ती में भी होली उत्सव का आयोजन होगा।

mandir

बदलेगा आरतियों का समय

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरती का समय परिवर्तित हो जाएगा। बाबा की दिनचर्या भी बदल जाएगी। यह क्रम चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से आश्विन पूर्णिमा तक रहेगा। मंदिर में होने वाली प्रथम भस्मारती प्रात: 4 से 6 बजे तक, दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 तक, भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक, संध्या कालीन पूजन सायं 5 बजे से 5:45 बजे तक, संध्या आरती सायं 7 से 7:45 बजे तक और शयन आरती रात्रि 10:30 से 11 बजे तक होगी।

ये भी पढ़े  ढाई दिन के लिए मायके आई महालक्ष्मी

holi

सिहंपुरी में कंडो की होली

प्राचीन समय से सिंहपुरी में केवल कंडो की होलिका सजाई जाती है। इस बार लॉकडाउन होने के बाद भी यहां की होली का उत्साह कम नही था। रविवार को संध्या के समय महिलाओं ने परंपरा अनुसार होलिका का पूजन अर्चन किया। वहीं शहर में भी कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। जिला प्रशासन ने धारा-144 के तहत संशोधित आदेश में होलिका दहन के लिए केवल 20 लोगों की उपस्थिति में परंपरा निभाने के लिए आदेश जारी किया था। जिसके तहत शहर में होलिका दहन किया गया।

क्षिप्रा तट पर मना होली उत्सव

रविवार को शाम 5 बजे क्षिप्रा तट पर परंपरानुसार मां क्षिप्रा के पुरोहित और पुजारी परिवार द्वारा होली उत्सव कोरोना गाईड लाईन अनुसार मनाया। अध्यक्ष अजय जोशी कुंडवाला गुरू ने बताया कि मां क्षिप्रा का दुग्धाभिषेक एवं सौभाग्य की 16 वस्तुएं अर्पित की गई और मां क्षिप्रा की महाआरती के पश्चात होली के रंग से तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। आरती में राकेश गुरु, दिनेश पाठक, राजेश नागर, देवेंद्र नागर, राकेश गुरु उज्वल गुरु, जिया जोशी, दिव्यांश जोशी आदि उपस्थित थे। तीर्थ पुरोहित परिवार ने भक्तों से अपील की है कि वे घर में रहकर ही होली का पुण्य लाभ लेंं।

पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…

Deepak Bharti

मैं दीपक भारती thetadkanews.com हिन्दी News वेब पोर्टल का Founder हूं, BA और MA in Mass Communication की पढ़ाई के बाद मैने साल 2008 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। मैने शुरूआती दिनों में सांध्य दैनिक News Today, Agniban, Akshar Vishwa, Dainik Swadesh में रिपोर्टर और वर्तमान में Dainik Dabang Dunia में सनियर रिपोर्टर के रूप में काम कर रहा हूं। मैने पत्रकारिता को एक मिशन के रूप में लिया है। बदलती दुनिया पत्रकारिता भी डिजिटल स्वरूप में आ गई हैं। मेरा यह प्रयास रहता है कि खबर जैसी है वैसी ही उसके पाठकों तक पहुंचना चाहिए। ताकि वह उसके हर पहलू को समझ सकें।
Back to top button
बिदाई सीजन 2 उल्लू वेब सीरीज 2023 भारत में स्पीड ट्विन 900 और स्ट्रीट स्क्रैम्बलर 900 बाइक लॉन्च नाना बन गए अजय देवगन, Ishita Dutta ने बेटे को जन्‍म दिया सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए बहुत बड़ी खबर

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.