चोरों के साथ मिलकर जेलर के घर में प्रहरी ने करवाई चोरी
-जेल प्रहरी सहित चोर को पुलिस ने पकड़ा, मामला महिदपुर की उप जेल का
उज्जैन। Mon-14 Sep 2020
महिदपुर स्थित उप जेल के जेलर के घर में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने जेल के प्रहरी को गिरफ्तार किया है। प्रहरी ने चोरों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जेलर के घर से चुराया गया सामान बरामद किया है। जबकि वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार घटना लॉकडाउन के दौरान हुई थी।
उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील में स्थित उप जेल में पदस्थ प्रहरी विशाल पिता नरसिंह और उसके साथी बालेश्वर पिता भंवर चौधरी निवासी चापाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। जेल प्रहरी पर जेलर के घर में चोरों के माध्यम से चोरी करवाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेलर के घर से चुराया गया माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार वारदात में मेहरबान सिंह नामक चोर भी शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए गए।
यह है मामला…
महिदपुर थाने के एसआई राजेश मीणा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उप जेल के जेलर मनोहर लाल पालेकर का स्थानांतरण भिंड जिले में हो गया था। जिसके बाद जेलर भिंड चले गए थे। घर सुना होने के कारण आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में से कीमती सामान और फ्रिज चुरा लिया था। घटना की जानकारी जब जेलर मनोहर लाल को लगी तो उन्होंने महिदपुर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया था।
प्रहरी पर जताई थी शंका
घटना के बाद जेलर मनोहर लाल ने पुलिस के सामने प्रहरी विशाल पर शंका जताई थी। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार विशाल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। पुलिस को जब पुख्ता सबूत मिल गए तो विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रहरी विशाल ने वारदात कबूल की। उसने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
कार्यप्रणाली के चलते किया गया था सस्पेंड
जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि महिदपुर उप जेल के जेलर मनोहर पालेकर को उनकी कार्यप्रणाली के चलते चार महीने पहले सस्पेंड किया गया था। उनके स्थान पर वर्तमान में आर एस वर्मा जेलर बनाए गए हैं। जेल प्रहरी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाएगा।
यह भी पढे…
10वीं के छात्र ने डाला जिन्दगी का आखिरी Status, जहर से मौत
5 शादी करने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा
हत्या के बाद काटकर ले गया था पैर, तीन साल बाद पकड़ाया
निगम ठेकेदार की पत्नी ने इंदौर में C21 मॉल से लगाई छलांग
ujjain-मौत के पहले ठेकेदार ने ली थी सेल्फी
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…