लव जिहाद-विकास बनकर वसीम ने महिला का किया शोषण
-दो साल से दे रहा था झांसा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
उज्जैन। Fir-18 Dec 2020
शुक्रवार को महिला थाने में लव जिहाद के मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने नाम बदल कर महिला को शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण किया। असलिय सामने आने पर महिला ने पुलिस को शिकायत की।
मुनिनगर निवासी एक महिला की पहचान 2018 में नागदा निवासी विकास बागड़िया से पहचान हुई थी। पहचान के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। विकास ने इस दौरान शादी का झांसा देकर कई बाद महिला का शारीरिक शोषण भी किया। दो दिन पहले विकास बाथरूम में था। उसके पर्स से उसका फोटोयुक्त ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसमें विकास का नाम वसीम अकरम निवासी बड़नगर लिखा था। इस पर उसे संदेह हुआ तो उसने विकास से सच्चाई पूछी। पीड़िता ने बताया कि पहले तो वह आनाकानी करता रहा लेकिन बाद में उसने सच बता दिया। महिला थाना प्रभारी ज्योति दीखित ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है।
पति से हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि महिला की शादी साल 2004 में हुई थी। उसे दो बच्चे भी है। पति के साथ विवाद होने के बाद वह उससे अलग हो गई थी। उसके बाद से ही वह मुनिनगर में किराए के मकान में रहने लगी। जहां पर उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उसकी मुलाकात नागदा के विकास बागड़िया नाम के युवक से कराई। तब से लेकर विकास खुद की असली पहचान छिपाकर उसका शोषण करता रहा।
खुद को बताया नास्तिक
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वसीम ने उसे हमेशा धोखे में रखा। जब भी वह उस पर शादी का दबाव बनाती तो वह टाल जाता। वसीम ने महिला को तसल्ली देने के लिए मंगलसूत्र बनवा कर लाया और उसे पहना दिया था। वह कई बार महिला के साथ मंदिर में भी जा चुका था। लेकिन वह खुद को नास्तिक बताकर कभी भी अंदर नहीं गया।
यह भी पढे…
राज्य सायबर सेल की उज्जैन टीम को मिला साइबर कॉप ऑफ़् द ईयर
लापरवाही-बदमाश की जगह वृद्धा का मकान तोड़ने पहुंची गैंग
Ujjain-डॉक्टर के घर पुलिस का छापा, हिरण का मास जब्त
राज्य सायबर सेल 1 करोड 60 लाख की ठगी का आरोपी पकड़ा
थाने पहुंची पुत्री ने कहा पिता ने 4 लाख में कर दिया सौदा मेरा
राजस्थान में हुए सड़क हादसे में उज्जैन जिले के 4 लोगों की मौत, कई घायल
UJJAIN-ड्रम से बनी नाव पलटी, नदी में गिरे ग्रामीण-वीडियो देखें
Ujjain- माता के मंदिर की सजावट देखकर आश्चर्यचकित रह गए श्रद्धालु
विक्रम नगर ब्रिज से पकड़ाया एक लाख से अधिक का गांजा
Ujjain-लोहे की रॉड मारकर दूल्हे के पिता की हत्या
माधवनगर थाने के आरक्षक, पत्नी और पुत्र की हादसे में मौत
तेज रफ्तार बस की स्टेयरिंग फेल, पलटने से 7 यात्री घायल
दोस्त की मां से कर बैठा प्यार, शादी से किया इंकार तो कर ली आत्महत्या
तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मार गिराया
खास खबर-चिमनगंज पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध शराब
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…