उज्जैन तड़का

44 घंटे खुले रहेंगे महाकाल मंदिर के पट, होंगे भक्तों को दर्शन

Maha Shivratri 2023 Mahakal | 17 फरवरी की रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी। तड़के 4.30 बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

Maha Shivratri 2023 Mahakal | विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर सतत 44 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे। पुजारी चार प्रहर पूजा-अर्चना करेंगे। भक्तों को चारधाम मंदिर के सामने से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। पर्व के दौरान श्री महाकाल महालोक में दर्शनार्थी भ्रमण नहीं कर सकेंगे। इसका उपयोग केवल मंदिर पहुंच मार्ग के रूप में किया जाएगा। भीड़ प्रबंधन के तहत यह निर्णय लिया गया है।

मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया 17 फरवरी की रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी। तड़के 4.30 बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। Maha Shivratri 2023 Mahakal इसके बाद 19 फरवरी की रात 11 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। महाशिवरात्रि पर दोपहर 12 बजे तहसील की ओर से भगवान की पूजा होगी। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक शनि प्रदोष का विशेष पूजन होगा। एकादश ब्राह्मण रुद्रपाठ करेंगे। इसके बाद होलकर व सिंधिया राजवंश की ओर से पूजा-अर्चना की जाएगी।

गर्म मीठे दूध का लगेगा भोग

Maha Shivratri 2023 Mahakal शाम सात बजे संध्या आरती होगी तथा भगवान को गर्म मीठे दूध का भोग लगाया जाएगा। रात 10 बजे से महानिशाकाल में भगवान महाकाल की महापूजा का क्रम शुरू होगा। रातभर पुजारी भगवान महाकाल की महापूजा करेंगे। इसके अंतर्गत भगवान का महापंचामृत अभिषेक होगा तथा भगवान महाकाल को शिव सहस्रनामावली से एक हजार बिल्वपत्र अर्पित किए जाएंगे।

फलों से बना सेहरा सजेगा

रात्रिपर्यंत पूजा-अर्चना के बाद 19 फरवरी को तड़के चार बजे भगवान महाकाल को सप्तधान मुखारविंद धारण कराकर उनके शीश पर 51 किलो फूल व फलों से बना सेहरा सजाया जाएगा। Maha Shivratri 2023 Mahakal सोने के आभूषणों से शृंगार होगा। मंदिर समिति की ओर से सेहरा धारण कराने वाले पुजारी को न्योछावर स्वरूप एक चांदी का सिक्का तथा चांदी का बिल्वपत्र भेंट किया जाएगा। इसके बाद सुबह छह बजे आरती होगी।

ये भी पढ़े  Diesel Petrol Price Today आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत भी बढ़ी

दिन में होगी भस्म आरती

Maha Shivratri 2023 Mahakal सुबह 10.30 बजे तक भक्त भगवान के सेहरा दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद पुजारी भगवान के शीश से सेहरा उतारेंगे। पश्चात दोपहर 12 बजे साल में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती होगी। दोपहर दो बजे भस्म आरती होने के बाद 2.30 बजे भोग आरती होगी। इसी के साथ शिवरात्रि महोत्सव का समापन हो जाएगा।

यहां से मिलेगा मंदिर में प्रवेश

भक्तों को चारधाम मंदिर के सामने जिगजेग से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। यहां से श्रद्धालु त्रिवेणी संग्रहालय के रास्ते श्री महाकाल महालोक से चलते हुए मानसरोवर द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे। Maha Shivratri 2023 Mahakal परिसर में आने के बाद चार अलग-अलग द्वारों से कार्तिकेय व गणेश मंडप से भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे।

21 लाख दीप होंगे प्रज्वलित

Maha Shivratri 2023 Mahakal महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अर्पणम के तहत मोक्षदायिनी शिप्रा के विभिन्न घाटों पर 21 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी उज्जैन आएंगे तथा पांच दीप प्रज्वलित करेंगे। शहर के विभिन्न मंदिरों में दीपमालिका सजाई जाएगी।

यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Maha Shivratri 2023 Mahakal महाशिवरात्रि पर देशभर से सात लाख भक्तों के महाकाल दर्शन करने आने का अनुमान है। इसी लिहाज से सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब दो हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। आठ एएसपी, 25 डीएसपी तथा 45 टीआइ स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे

ये भी पढ़े

मूर्ति के बीच फंस गया युवक, Video देख हैरत में पड़े लोग

ये भी पढ़े  उज्जैन में छत पर बना रहा था नकली हींग लाखों का माल जप्त

शिव मंदिर में क्यों चढ़ाते हैं जिंदा केकड़ा, जानें वजह देखें VIDEO

आज उग्र हो सकती है आपकी भावनाएं, फैसले न लेने से पहले सोंच

अच्छे परिणाम लेकर आएगा आज का दिन, कोर्ट-कचहरी से दूर रहें

पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी अलर्ट, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…

पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…

दीपक भारती

मैं दीपक भारती thetadkanews.com हिन्दी News वेब पोर्टल का Founder हूं, BA और MA in Mass Communication की पढ़ाई के बाद मैने साल 2008 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। मैने शुरूआती दिनों में सांध्य दैनिक News Today, Agniban, Akshar Vishwa, Dainik Swadesh में रिपोर्टर और वर्तमान में Dainik Dabang Dunia में सनियर रिपोर्टर के रूप में काम कर रहा हूं। मैने पत्रकारिता को एक मिशन के रूप में लिया है। बदलती दुनिया में पत्रकारिता भी डिजिटल स्वरूप में आ गई हैं। मेरा यह प्रयास रहता है कि खबर जैसी है वैसी ही उसके पाठकों तक पहुंचना चाहिए। ताकि वह उसके हर पहलू को समझ सकें।
Back to top button
मृदुल मधोक यूट्यूब कैसे कमा रहे करोड़ो FASTag वालों के लिए खास खबर, अभी देखें सड़क पर दौड़ेगी jawa 350 bike, यह है कीमत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में गाये राम भजन

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.