उज्जैन। Tue-25 Aug 2020
प्रत्येक गणेश चतुर्थी पर सप्तमी मंगलवार के दिन सुबह से ही मराठा और महाराष्ट्रीयन परिवारों के घरों में महालक्ष्मी के आगमन को लेकर जोरशोर से तैयारियां शुरू हो गई। ढाई दिन तक महालक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
सांदीपनिनगर निवासी शीलादेवी खोयरे ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि शिवजी के पुत्र गणेश की दो बहने है। जिनके नाम ज्येष्ठा और कनिष्ठा है। दोनों के स्वरूप को महालक्ष्मी भी कहा जाता है। मंगलवार से देश भर में रहने वाले मराठा और महाराष्ट्रीयन परिवारों में सप्तमी के दिन महालक्ष्मी की स्थापना की गई। सुबह से ही माता के आगमन की तैयारी शुरू हो गई थी। झांझ मंजिरों के साथ घर में माता का आगमन करवाया गया। माता को बेजड़े की रोटी और अंबाडे की भाजी का विशेष भोग भी लगाया गया। महाआरती की गई।
आज लगेगा छप्पन भोग
शीलादेवी खोयरे के अनुसार मराठा और महाराष्ट्रीयन परिवार में गणेश जी की स्थापना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ढाई दिनों के लिए महालक्ष्मी गणेश जी के घर में आती है। बुधवार को अष्ठमी के दिन माता को छप्पन भोग लगेगा। जिसमे विशेष रूप से पोरणपोली भोजन बनाए जाते है।
आधे दिन बाद किया जाएगा विर्सजन
गुरूवार को नवमी के दिन सुबह माता को नवैध चढ़ाया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से सिव्याय की खीर, दाल चावल और सादी रोटी का भोज लगाया जाएगा। इसके बाद विशेष आरती कर माता को विर्सजित कर दिया जाएगा।
यह भी पढे…
गायत्री नगर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
लोडेड बंदूक से गोली चली, युवती की मौत
हल छठ के उपवास में फलाहारी खाने से महिलाएं बीमार
मजदूरों से भरी बस पलटी, 34 घायल 2 की मौत
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…