murder mystery-गला रेत कर महिला की हत्या, तीसरी मंजिल पर मिला शव
murder mystery-पुलिस को महिला के देवर पर शंका, घटना के बाद से लापता है देवर
murder mystery-उज्जैन। एक महिला की घर में ही गला रेत कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार शाम को महिला का बेटा स्कूल से आया तो उसने मां को खून से लतपथ देखा। चीख सूनकर अन्य परिजन घर में आए तो तब तक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें…14 साल की ननद को कुए में फैंका, हत्यारी भाभी गिरफ्तार
murder mystery-इंगोरिया के समीप स्थित ग्राम नरसिंगा में मंगलवार शाम को महिला माया पति संतोष कुमावत 40 साल का खून से सना हुआ शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर इंगोरिया थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से एक दरांता मिला। वहीं महिला के गले और चेहरे दरांता के गंभीर चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार घटना सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। शाम को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ें…होटल अजय में की थी पत्नी और बेटी की हत्या-आरोपी को दोहरी उम्र कैद
मां को देखा खून से लतपथ-murder mystery
murder mystery-इंगोरिया पुलिस ने बताया कि शाम 4 बजे महिला मायादेवी का पुत्र अभिषेक स्कूल से घर आया तो उसे मां कहीं पर दिखाई नहीं दी। मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में गया तो उसे मां खून से लतपथ दिखाई दी। अभिषेक की चीख सुनकर आसपड़ोस के लोग घर में आए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मृतक महिला का भतीजा रोहित भी आ गया। पुलिस ने दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की तो जानकारी मिली की महिला का देवर मुकेश लापता है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई।
यह भी पढ़ें…व्हाट्सएप पर स्टेट्स डालकर छात्रा ने लगाई फांसी
लापता देवर को तलाश रही पुलिस-murder mystery
murder mystery-महिला का पति संतोष सोमवार को अपने परिचितों के साथ पावागढ़ माता के दर्शन करने के लिए गया था। घर में महिला माया, पुत्र अभिषेक, भतीजा रोहित और देवर मुकेश घर पर था। सुबह अभिषेक स्कूल चला गया था, जबकि रोहित फैरी लगाकर कपड़े बेचने चला गया था। घर में केवल देवर मुकेश और माया ही थे। पुलिस को शंका है कि मुकेश ने ही महिला माया देवी की हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस लापता देवर की तलाश में जुटी हुई है।
महिला के गले और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है। घर में केवल देवर मुकेश और मृतक महिला ही थे। हत्या के बाद से ही देवर का कोई अतापता नहीं चल रहा है। लोगों द्वारा जानकारी मिली है कि मुकेश मानसिक रूप से बीमार है। उसकी खोजबीन की जा रही है। मौके से पुलिस को एक दरांता मिला है। संभवत उसी से महिला की हत्या की गई है।
पृथ्वीसिंह खलाटे, इंगोरिया थाना प्रभारी
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल the tadka news पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, जुड़िये हमारे फेसबुक tadka news पेज से…
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…