उज्जैन में उपद्रव- श्री राम मंदिर हेतु निकाली जा रही रैली पर मामूली विवाद के बाद पथराव
बेगम बाग क्षेत्र में हुआ हंगामा दोनों ओर से चले पत्थर, पुलिस ने संभाला मोर्चा
-
श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह हेतू निकाली जा रही थी रैली
-
बेगमबाग में हिन्दूवादियों पर पत्थराव
-
एक दर्जन से अधिक वाहनों मेें हुई तोड़फोड़
-
आईजी, कलेक्टर, एसपी, एएसपी ने लिया स्थिति का जायजा
उज्जैन। Fir-25 Dec 2020
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह हेतु विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल और भाजपा से जुडे अन्य संगठनों द्वारा शुक्रवार को जनजागरण यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान महाकाल मंदिर के समीप बेगमबाग में मकानों की छतों से पत्थराव शुरू हो गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस हरकत में आई। तत्काल भीड़ को खदेड़ा गया। क्षेत्र में तनाव फैल गया। देर रात तक आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। वहीं सांसद अनिल फिरोजिया भी थाने पहुंंचे और घटना के विरोध में अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई।
बजरंगदल, विश्व हिन्दू परिषद, युवा मोर्चा सहित कई संगठनों द्वारा शुक्रवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह हेतु जनजागरण रैली निकाली गई थी। शहर के विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही रैली भारत माता मंदिर पहुंच रही थी। जिसमें महाकाल मंदिर के समीप बेगमबाग कॉलोनी और मंदिर के पीछे जाने वाले रास्ते पर एका-एक पत्थराव शुरू हो गया। इसी दौरान रैली में भगदड़ मच गई। इसी दौरान रैली में शामिल युवक अपने वाहन छोड़कर जान बचाकर भागे। जानकारी मिलते ही कलेक्टर अशीषसिंह, एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, एएसपी अमरेन्द्रसिंह सहित सभी थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था। पत्थराव के दौरान क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। हंगामा कर रहे लोगों ने सड़क पर खड़ी कार, आटो, मैजिक लोड़िग आटो सहित एक क्लीनिक के कांच फोड़ दिए।
महिलाओं और बच्चों ने फैंके पत्थर
घटना के बाद क्षेत्र हड़कंप मच गया घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया। पुलिस ने लोगों को घरों में खदेड़ा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मकान की छत से कुछ महिलाएंं और बच्चे रैली पर पत्थर फैंकते नजर आ रहे है। महिलाए अश्लील गालियां भी दे रही थी। पुलिस ने वीडियों को भी जांच के लिए लिया है।
हिन्दूवादियों ने किया थाने का घेराव
रैली पर हुए पत्थराव की घटना के बाद आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं द्वारा महाकाल थाने का घेराव किया गया। जानकारी लगते ही सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, इकबालसिंह गांधी, अशोक जैन चायवाला सहित कई नेता थाने पहुंचे। अचानक हुए घटना के बाद भाजपा नेताओं ने अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई।
टक्कर के बाद हुआ विवाद
प्रत्येक्षदर्शियों ने बताया कि बेगमबाग कॉलोनी में एक बाइक सवार युवक रैली में शमिल युवकों से टक्करा गया। इसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद विवाद शांत हो गया था। लेकिन कुछ देर बाद एक दूसरी रैली वहां पहुंची तो लोगों ने छतों से पत्थर फैंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
स्थिति नियंत्रित
भारत माता मंदिर पर एक कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें शामिल होने के लिए लोग आ रहे थे। जिसमें कुछ लोगों का विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्थराव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया है।
सत्येंद्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…