उज्जैन। Tue-06 Apr 2021
कॉलोनी के एक मकान में पति-पत्नी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है। संभवत: पत्नी ने पहले पत्नी का गला घोटकर उसकी हत्या की होगी। उसके बाद खुद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह दोनों के शव कमरे में मिले। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार दुर्गा कॉलोनी निवासी विनोद पिता मोहनलाल सोलंकी 29 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी पत्नी शिवानी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची इस बीच सामने आया कि मकान की प्रथम मंजिल पर दंपत्ति रहते थे। नीचे पिता और भाई का परिवार निवास करता है। सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दोनों को आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं आया तो दीवार में छेद कर अंदर से गेट खोला। गेट खुलते ही उन्हें विनोद का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं उसकी पत्नी शिवानी का शव भी पलंग पड़ा हुआ था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एफएसएल अधिकारी डॉ. अरविंद नायक ने बताया कि मामला संदिग्ध है।
कारण स्पष्ट नहीं
जानकारी मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस और एफएसएल अधिकारी डॉ अरविंद नायक को मौके पहुंचे। इस दौरान की गई जांच में सामने आया की शिवानी के गले मेंं भी रस्सी बंधी हुई है तथा गले पर निशान है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शंका है कि विनोद ने रस्सी से पत्नी का गला घोटकर उसकी हत्या की होगी। उसके बाद खुद ने उसकी रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिलाा है। वही दंपत्ति द्वारा उठाए गए कदम का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों के बयान और जांच के बाद ही मामले का सच सामने आ पाएगा।
डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह
पुलिस ने बताया कि विनोद और शिवानी का विवाह डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। शिवानी का मायका आगर में है। विनोद गैरेज पर मैकेनिक का काम करता था। विनोद के पिता एमपीईबी से रिटायर्ड हैं वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस का कहना है कि मौके से सुसाईड नोट नहीं मिला है। परिजनों को भी रात में हुए घटनाक्रम के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। यहीं कारण है कि उक्त मामले में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कामय कर मामले को जांच में लिया है।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…