ujjain-वीर सपूत की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब-video
-भारत माता के जयकारे और देशी भक्ति नारों से गुंज उठा चक्रतीर्थ
उज्जैन। Fri-22 jan 2021
नेवी सबमरीन भास्कर पांडेय का दिल का दौरान पड़ने से विशाखापट्टनम 19 जनवरी को निधन हो गया था। शुक्रवार सुबह भारत के वीर सपूत की अंतिम यात्रा राजेन्द्र नगर स्थित उनके घर से निकली। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। अंतिम यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई। चक्रतीर्थ पहुंंची, जहां राजकीय सम्मान के साथ नेवी सबमरीन भास्कर पांडेय को अंतिम विदाई दी गई।
गौरतलब है कि भास्कर पांडेय का एक फरवरी को जन्मदिन था। इस बार वह 30 साल के हो जाते। 19 जनवरी को भास्कर को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह 6 बजे सैनिय अधिकारी सम्मान के साथ वाहन में भास्कर का शव उनके घर लेकर पहुंचे। यहां पर सुबह 9 बजे तक अंतिम दर्शन हेतु शव को रखा गया। जिसके बाद सेना के वाहन पर ही नेवी सबमरीन की अंतिम यात्रा शुरू हुई। वाहन में भास्कर की छोटी बहन व भाई के साथ सेना के जवान सवार थे। इस दौरान परिजनों की आंखों में आशु तो थे। लेकिन उनके चेहरे पर गर्व भी था।
अस्पताल में चल रहा था इलाज
परिजनों का कहना था कि पिछले दिनों 8 जनवरी को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद भास्कर को विशाखापट्टनम के नेवी कमांड के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूचना मिलने पर माता-पिता और छोटी बहन वहां पर पहुंंच भी गए थे। लगातार इलाज के दौरान 19 जनवरी को सुबह स्वास्थ्य अधिक खराब हो गया और सुबह दिल का दौरा पड़ने से भास्कर का निधन हो गया।
टाईगर की खाल देखकर चौंक गई पुलिस, करोड़ो में है कीमत
UJJAIN-मास्टर प्लान में मास्टरी…सांसद के पत्र के बाद जागा प्रशासन
मासूम बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की कठोर सजा
पुष्पांजलि देकर दी अंतिम विदाई
भास्कर पांडेय की अंतिम यात्रा में राजेन्द्र नगर सहित शहर के अलग-अलग हिस्सों से कई लोग शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में युवा अंतिम यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इसी दौरान देश भक्ति के गीत भी बजाए जा रहे थे। कई लोगों ने अलग-अलग चौराहों पर पुष्पांजलि देकर वीर भास्कर पांडेय को अंतिम विदाई दी।
ujjain-टीआई और आरक्षक को 4 साल की सजा, न्यायालय ने भेजा जेल
उज्जैन में वेब सीरीज तांडव का इसलिए हो रहा विरोध
नम आंखों से दी सलामी
उनके परिवार में पिता नंदवल्लभ पांडे इंदौरगेट स्थित आबकारी विभाग में पदस्थ हैं, मां बीना पांडे गृहिणी हैं। बड़ी बहन का विवाह हो चुका है छोटा भाई जीवन पांडे कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है और एक छोटी बहन भी हैं। भास्कर के परिवारजन उनके असामयिक निधन से दुखी तो थे आंखों से आंसू भी झलक रहे थे लेकिन देश की सेवा में रहते हुए भास्कर के निधन से उनका सिर गर्व से ऊंचा था।
Ujjain-कंजरों का आतंक-पुलिस को देखा तो किया पथराव
उज्जैन में दशहरा मैदान पर गणतंत्र दिवस की तैयारी
ujjain- हिरण के शिकारी भी पकड़ाए, तीन दिन की रिमांड पर
बयानों में उलाझा रही पीडित महिला, पुलिस ने कॉलोनाइजर को दी क्लीन चिट
भूमाफियाओं पर कड़ा प्रहार, 400 करोड की जमीन पर प्रशासन का कब्जा
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…