short day today आज 22 दिसंबर से प्रमुख खगोलीय घटना की शुरूआत हो गई है। आज का दिन साल का सबसे छोटा दिन होता है। आज से धीरे-धीरे दिन बड़े होने लगते हैं और रातें छोटी होगी। सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के घूमने के बाद 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत् होगा। आज के दिन सूर्य की क्रांति 23 अंश 26 कला और 14 विकला दक्षिण होगी। आज के दिन सूर्य मकर राशि में 0 अंश, 36 कला और 55 विकला पर होगा।
यह भी पढ़े…शिकायत वापस लेने के लिए किसान पर बना रहे दबाव
उज्जैन की जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त के अनुसार इस खगोलीय घटना से उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होती है। आज 22 दिसंबर को सूर्य सुबह 7.05 बजे उदय हुआ। जबकि सूर्यास्त शाम 5.46 बजे होगा। short day today यानी दिन की अवधि 10 घंटे 41 मिनट होगी। इसके कारण रात की अवधि 13 घंटे 19 मिनट होगी। आज के दिन 22 दिसंबर के बाद सूर्य की गति उत्तर की ओर होने लगती है। इसे उत्तरायण का प्रारंभ कहते हैं। सूर्य की गति उत्तर की ओर होने से उत्तरी गोलार्ध में धीरे-धीरे दिन बड़े होने लगेंगे और रातें छोटी। 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत होगा। इसके चलते उस दिन दिन व रात बराबर होंगे।
यह भी पढ़े…
- होमगार्ड जवानों के लिए गुड न्यूज़ अब मिलेगी 12 महीने की सैलरी
- एक फोन आया तो बिना कार्रवाई के लौटी नगर निगम और पुलिस
-
वृद्धा के गले से झपटी सोने की चेन, जमीन पर गिरने से हुई घायल
सबसे लंगी होगी छाया
जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि यह खगोलीय घटना जयसिंहपुरा स्थित वेधशाला में शंकु के माध्यम से देखी जा सकेगी। इस दिन शंकु की छाया सबसे लंबी रहेगी। ये छाया पूरे दिन मकर रेखा पर जाती हुई दिखाई देगी। इस घटना को धूप होने पर हम आसानी से देख व समझ सकेंगे।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी अलर्ट, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…