दो भाइयों की मौत से रो पूरा पड़ा गांव, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
चंबल नदी में डूबने से गुरुवार को हो गई थी मौत, कबड्डी के थे खिलाड़ी
उज्जैन। Fri-12 Mar 2021
उज्जैन जिले के बड़गांवा गांव में दो भाइयों की मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया। शुक्रवार को दोनों भाइयों की एक साथ अर्थी उठी तो गांव में रहने वाले हर शख्स की आंखों में आंसू थे। मामा बुआ के लड़के कबड्डी के होनहार खिलाड़ी थे। गुरुवार को चंबल नदी में नाव पलट जाने से दोनों की मौत हो गई थी।
इंगोरिया पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ग्राम डंगवाड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन था। जिसमें अलग-अलग गांव की कबड्डी टीम में शामिल होने के लिए आई थी। प्रतियोगिता समाप्त हो जाने के पश्चात ग्राम बड़गांव की टीम में शामिल मामा-बुआ के लड़के त्रिलोकनाथ पिता करूं नाथ और विशाल पिता गोवर्धन नाथ अपने दो साथियों के साथ दंग वाडा में स्थित चंबल नदी में नाव की सैर करने के लिए गए थे। इसी दौरान नाव बीच नदी में जाकर पलट गई। जिसके चलते दोनों भाई गहराई में समा गए।
लोकायुक्त उज्जैन ने जावरा और महिदपुर में की कार्रवाई
अधेड़ ने 5 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार
दो युवकों को बचाया ग्रामीणों ने
नाव पलटी तो चारों युवक नदी में डूबने लगे। यह देख ग्रामीणों ने चारों को बचाने का काफी प्रयास किया। चारों को बचाने के लिए 13 को ने नदी में छलांग लगा दी। लेकिन तब तक तिलोक और विशाल नदी की गहराई में समा गए। घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दोनों युवकों के शव पीएम के लिए बड़नगर अस्पताल पहुंचाए गए।
UJJAIN-लाखों की कार में चल रहा था करोड़ों का क्रिकेट सट्टा
UJJAIN-रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल, देखकर रह जाएंगे दंग
बेगमबाग में हंगामा, सूचना देने पहुंचे अधिकारियों को घेरा
शव देखकर बिलख पड़े परिजन
बड़नगर अस्पताल में पीएम के पश्चात पुलिस ने दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए। सुबह 11 बजे ग्राम बड़गांव में जैसे ही दोनों भाइयों के शव घर लाए गए तो परिजन बिलख पड़े। नाथ मोहल्ले में एक ही घर से दोनों भाइयों की अंतिम यात्रा देखकर गांव के हर शख्स की आंखों में आंसू आ गए थे। दोनों भाइयों को पास पास एक साथ समाधि दी गई।
विरोध किया उसके बाद भी नहीं बच पाया बदमाश का मकान
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 400 करोड़ की जमीन पर किया कब्जा
हादसे का कारण बने चेंबर के ढक्कन पर बनाए खतरों के निशान
6 साल पहले हुआ था झगडा, एक को 7 तो दूसरे को 3 साल की सजा
Ujjain-प्रमोशन हुआ तो खिल गए चेहरे
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…