UJJAIN-यूडीए कर्मचारी ने खुद को मारी गोली
आत्महत्या से पहले विभाग के फैमिली ग्रुप पर शेयर की फोटो
उज्जैन। Tue-16 Mar 2021
उज्जैन विकास प्राधिकरण के कर्मचारी ने मंगलवार शाम को जवाहर नगर स्थित अपने घर पर खुद को लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से गोली मार ली। आत्महत्या से पहले कर्मचारी ने यूडीए के फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर अपनी फोटो के साथ आत्महत्या का मैसेज शेयर किया था। मैसेज देखते ही विभाग में हड़कंप मच गया। एक कर्मचारी तत्काल उसके घर पहुंचा तो वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। मौके पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल और एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह जांच के लिए पहुंच गए थे।
उज्जैन विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या किए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ समय पूर्व सूदखोरों से परेशान होकर एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को यूडीए में पदस्थ वाहन चालक योगेश पिता शिवदीन सेन 38 साल निवासी जवाहर नगर ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या से पहले उसने विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज शेयर किया था। जिसे पढ़कर विभाग में काम करने वाले बृजभान सिंह उसके घर पहुंचा तो वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। बृजभान सिंह उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आखरी शब्द था मां से मिलना है
व्हाट्सएप मैसेज पढ़कर कर्मचारी बृजभान सिंह जब योगेश के जवाहर नगर स्थित घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। वह खून से लथपथ पड़ा हुआ था समिति उसकी बंदूक भी पड़ी हुई थी। बृजभान सिंह तत्काल माधुरी को समझ गया और वह योगेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। इस दौरान योगेश ने केवल इतना कहा कि उसे अपनी मां से मिलना है। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में परिजन भी पहुंच गए थे।
पुलिस अधिकारी पहुंचे घर
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल एसपी अमरेंद्र सिंह सहित नानाखेड़ा थाने का पुलिस बल पहुंच गया था। प्रारंभिक रूप से मामला पूर्ण रूप से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किन कारणों के चलते योगेश ने आत्महत्या की है इस संबंध में परिजनों से पूछताछ की जाएगी। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारी ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है। मौके से बंदूक को बरामद कर लिया गया है।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…