Ujjain न्यू इंदिरा नगर में बदमाश ने चलाई गोली
जान बचाकर भाग रहे युवक को पीछे से पिस्टल के मुठ से मारा
उज्जैन। Thu-20 Aug 2020
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र की न्यू इंदिरा नगर बस्ती में गुरुवार शुक्रवार देर रात को एक बदमाश ने गोली चला दी। इस दौरान जान बचाकर भागे युवक पर बदमाश ने पिस्टल के मुठ से सिर पर दे मारी। जिससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है।
न्यू इंदिरा नगर निवासी राहुल पिता गोपाल लोहिया 25 साल को यहीं के रहने वाले विनोद उर्फ चूहा पिता अमृतलाल ठाकुर ने बात करने के लिए गुरुवार शुक्रवार देर रात को अपने घर पर बुलाया था। बात करते-करते अचानक विनोद गुस्सा हो गया और उसने सोफे के नीचे रखी पिस्टल निकाल कर राहुल के सिर पर तान दी। यह देख राहुल अचानक घबरा गया। उसने जान बचाने की खातिर विनोद के घर से भागने का प्रयास किया। लेकिन विनोद ने इस दौरान पिस्टल के मुठ से राहुल के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। राहुल जैसे ही विनोद के घर से बाहर निकला तो उसने पिस्टल से हवा में गोली चला दी। लेकिन तब तक राहुल वहां से भाग चुका था। जिससे उसकी जान बच गई।
गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती
बदमाश विनोद ने पूरी ताकत से राहुल के सिर पर पिस्टल का पिछला हिस्सा दे मारा था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद राहुल ने डायल हंड्रेड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं दूसरी ओर नीलगंगा पुलिस ने आरोपी विनोद ठाकुर के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विनोद ठाकुर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं।
गोली की आवाज से फैली सनसनी
आदतन बदमाश विनोद द्वारा चलाई गई गोली से न्यू इंदिरा नगर बस्ती में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने विनोद के घर से पिस्टल जप्त कर ली है। जबकि घटना के बाद से विनोद फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि राहुल विनोद के कुछ दुश्मनों से बात करता था। इसी बात को लेकर विनोद राहुल से गुस्सा हो गया था। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढे…
उज्जैन एसपी मनोेजसिंह कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारेंटाइन
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव हुए कोरोना पॉजिटिव
10 हजार का ईनामी बदमाश मुकेश भदाले गिरफ्तार
तापी के चोरी हुए पाईप से ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का प्रयास
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…