उज्जैन न्यूज बेगमबाग के 17 मकानों को तोड़ा
उज्जैन न्यूज पहले दिये नोटिस, अब शुरू हुई कार्यवाही, महाकाल विस्तारीकरण योजना में चल रहा काम
उज्जैन न्यूज महाकाल विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट सिटी द्वारा लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। इससे पहले भी महाकाल विस्तारीकरण योजना की जद में आ रहे मकान-दुकानों को हटाया गया था। मंगलवार को 17 मकानों को हटाने की कार्यवाही नगर निगम गैंग की मदद से प्रशासन द्वारा पुलिस फोर्स तैनात कर शुरू की गई। हालांकि इस दौरान अधिकांश मकान मालिकों ने अपना समान स्वयं ही हटाया।
यह भी पढ़े…
- गोल्डन केमिकल दुकान और गोदाम पर छापा
- उज्जैन में कोरोना ने बढ़ाई अपनी रफ्तार, एक दिन में 5 पॉजिटिव
- घोंसला ब्रांच की भूमिका संदिग्ध, मामला केसीसी पलटी के नाम पर धोखाधड़ी का
उज्जैन न्यूज महाकाल विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी और महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति मंदिर के पास 70 मीटर के दायरे में 13,145 वर्ग मीटर भूमि और उस पर बने 152 घरों का अधिग्रहण कर रही है। प्रथम चरण में महाकाल मंदिर के सामने बने 11 मकान और त्रिवेणी संग्रहालय से चारधाम मंदिर पहुंच मार्ग के बीच बने 11 मकानों के अधिग्रहण की कार्रवाई की गई थी। वहीं अब बेगमबाग क्षेत्र के 17 मकानों को हटाने की कार्यवाही की गई है।
यह भी पढ़े…
- श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध… भस्म आरती और शयन आरती में लगी रोक
- उज्जैन में मालगाड़ी से यूरिया और नमक की बोरियां चोरी
- शिकायत वापस लेने के लिए किसान पर बना रहे दबाव
काम के टारगेटपर ध्यान
उज्जैन न्यूज काशी विश्वनाथ के बाद महाकालेश्वर मंदिर के विकास के लोकार्पण की तैयारी प्रधानमंत्री से करवाई जा सकती है, यहीं कारण है कि महाकाल विस्तारीकरण योजना के कार्यों में तेजी शुरू दिखाई दे रही है। महाकाल पथ को फरवरी तक पूरा करने का प्रशासन का टारगेट है। एसडीएम संजय साहू ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत रोड चौड़ा होना है। इसके चलते बेगमबाग नाले के पास बने 17 मकानों को चिन्हित किया गया था। मकान मालिकों को पंवासा मल्टी में मकान दिए गए है। निगम अमले ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में 12 मकानों को आंशिक और 5 मकानों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया है।
यह भी पढ़े…
- होमगार्ड जवानों के लिए गुड न्यूज़ अब मिलेगी 12 महीने की सैलरी
- एक फोन आया तो बिना कार्रवाई के लौटी नगर निगम और पुलिस
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं ने की सबसे अधिक दावेदारी
संस्कृति, कलात्मक और हेरिटेज लुक
महाकाल विस्तारीकरण योजना के प्रथम चरण में महाकाल और उसके आसपास स्मार्ट सिटी के लगभग 224 करोड़ रूपए के विकास कार्य चल रहे है, जिसमें 900 मीटर लंबा महाकाल कॉरिडोर भी शामिल है। जिसकी चौड़ाई लगभग 12 मीटर तय की गई है। वहीं मंदिर समिति द्वारा फेसिलिटी सेंटर भी बनाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी द्वारा चलाये जा रहे वर्तमान कार्य 80 प्रतिशत तक पूरे हो चुके है, शेष कार्यों को फरवरी तक पूरा करने का टारगेट तय किया गया है। महाकाल विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत संस्कृति, कलात्मक और हेरिटेज लुक पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। खासकर महाकाल कॉरिडोर जूता स्टैंड, क्लॉक रूम, वेटिंग रूम, रेस्टोरेंट, पेयजल और अन्य सुविधाएं होंगी। पब्लिक प्लाजा में यात्रियों के लिए कियोस्क, टिकट काउंटर, टॉयलेट्स ब्लॉक आदि की सुविधा प्रदान की जायेगी।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी अलर्ट, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…