पेट की बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी
दोस्तों को बताई थी परेशानी इलाज के पहले ही कर ली आत्महत्या
उज्जैन। श्रीराम कॉलोनी निवासी एक युवक ने पेट की बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा और अचेत अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि विशाल पिता अशोक जैन 27 साल निवासी स्टेट बैंक के समीप श्रीराम कॉलोनी ने सोमवार दोपहर में अपने घर में रस्सी से फांसी लगा ली। दोस्त पवन जब विशाल के घर पहुंचा तो उसे फंदे पर लटका हुआ देखा। उसी चीख सूनकर पड़ोसियों भी वहां आ गए। इसके बाद सभी ने उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के एएसआई आरिफ खान जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
कुछ महीनों से था परेशान
एएसआई खान ने बताया कि विशाल को पेट की बीमारी था। जिसको लेकर वह बहुत अधिक तनाव में था। उसने इसकी जानकारी अपने दोस्तों को भी दी थी। दोस्तों ने उसे इलाज के लिए किसी डॉक्टर के पास ले जाने की बात भी कहीं थी। सोमवार सुबह भी उसकी दोस्त से इस विषय में बात हुई थी। जिसके बाद उसका दोस्त पवन घर पहुंचा था। लेकिन तब तक उसने फांसी लगा ली थी।
इलेक्ट्रीक का काम करता था मृतक
मृतक का एक भाई नशा मुक्ति केन्द्र में इलाज करवा रहा है। जबकि उसका पिता मंडी में काम करता है। जबकि मृतक विशाल इलेक्ट्रीक का काम करता था। वह पीछे कुछ महीनों से पेट की बीमारी से परेशान हो गया था। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि विशाल को कब्ज की शिकायत अधिक हो गई थी। जिसके कारण संभवत: पाईलस हो गए थे।
पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…