मप्र तड़का

MP Weather Today | 24 घंटों में बदल जाएगा मध्य प्रदेश मौसम

MP Weather Today अगले 24 घंटों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा

MP Weather Today पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा है। अगले 24 घंटों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। 13 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 14 से 15 नवंबर के बीच तापमान में वृद्धि होगी, जिससे ठंड में गिरावट आएगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है। अन्य जगहों पर भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में दिन-रात ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़े नशे में धुत्त मछुआरे ने गले में लपेट लिया अजगर, जान पर बनाई-Video

मौसम विभाग (MP Weather Today) के मुताबिक, रविवार 13 नवंबर से ग्वालियर चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। 14 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। बादल भी छा सकते हैं और नमी के कारण कोहरा भी छा सकता है। 15 नवंबर को उत्तर भारत की ओर एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने से रात का तापमान फिर से धीरे-धीरे बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश में दिसंबर से अच्छी शीत लहर शुरू होगी और फरवरी तक जारी रहेगी।

मौसम में होगा बदलाव

एमपी वेदर फोरकास्ट के मुताबिक आज यानी 12 नवंबर से मौसम में बदलाव होगा, (MP Weather Today) जिससे दिन और रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 4 दिन बाद राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने की संभावना है। कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ सकता है। भोपाल समेत प्रदेश में 12 नवंबर से ठंड शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़े  Indore Rangpanchami Ger: रंगपंचमी की गेर में इस तरह से पकड़ाए तो लगेगी रासुका, पुलिस ने लिया फैसला

पहाड़ो से आने लगी ठण्ड

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बीते दिनों अच्छी बर्फबारी हुई है। फिलहाल हवा की दिशा भी उत्तर की ओर हो गई है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने राजधानी में ठिठुरन बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। साथ ही यह शुक्रवार रात के तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

ये भी पढ़े Ujjain Police ने इंदौरी चेन स्नेचर पकड़ा, 13 लाख की चेन जब्त

ये भी पढ़े अकाउंट में नहीं पैसे फिर भी निकाल सकते है 10000

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करना शुरू कर देगा। (MP Weather Today) इससे सोमवार से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। वहीं मध्य प्रदेश के नौगांव में शनिवार को सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो हिल स्टेशन पचमढ़ी के न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

राजधानी का तापमान

MP Weather Today मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। (MP Weather Today) साथ ही, यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार के अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था।

ये भी पढ़े  महिला ने हनुमान जी को सौंप दी 1 करोड़ की संपत्ती, पति-बेटों से थी परेशान

ये भी पढ़े SDM का वीडियो वायरल, नोटिस मिला तो फुट-फुट कर रोने लगे

ये भी पढ़े बकरी के बच्चे का Birthday मनाया, मोहल्ले में दी पार्टी-Video

गिर सकता है रात का तापमान

MP Weather Today मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। हवा की दिशा भी उत्तर और उत्तर-पूर्व हो गई है। उत्तर भारत से लगातार आ रही सर्द हवाओं से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है।

MP Weather Today रविवार को रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। वहीं, रविवार से उत्तर भारत के मौसम पर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो जाएगा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।

टेलीग्राम पर जुड़िये हमारे साथ

पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर, जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरें, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी अलर्ट, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…

पढ़ते रहे thetadkanews.com देखें खबरे हमारे यूट्यूब चैनल The Tadka News पर जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड की खबरों की अपडेट Whats app ग्रुप और Telegram ग्रुप पर पाए, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरी का अलर्ट हमारे, जुड़िये हमारे फेसबुक Tadka News पेज से…

दीपक भारती

मैं दीपक भारती thetadkanews.com हिन्दी News वेब पोर्टल का Founder हूं, BA और MA in Mass Communication की पढ़ाई के बाद मैने साल 2008 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। मैने शुरूआती दिनों में सांध्य दैनिक News Today, Agniban, Akshar Vishwa, Dainik Swadesh में रिपोर्टर और वर्तमान में Dainik Dabang Dunia में सनियर रिपोर्टर के रूप में काम कर रहा हूं। मैने पत्रकारिता को एक मिशन के रूप में लिया है। बदलती दुनिया में पत्रकारिता भी डिजिटल स्वरूप में आ गई हैं। मेरा यह प्रयास रहता है कि खबर जैसी है वैसी ही उसके पाठकों तक पहुंचना चाहिए। ताकि वह उसके हर पहलू को समझ सकें।
Back to top button
मृदुल मधोक यूट्यूब कैसे कमा रहे करोड़ो FASTag वालों के लिए खास खबर, अभी देखें सड़क पर दौड़ेगी jawa 350 bike, यह है कीमत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में गाये राम भजन

Adblock Detected

Please uninstall adblocker from your browser.